HomeHeath

लुधियाना वैस्ट विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के चुनाव अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन

लुधियाना वैस्ट विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के चुनाव अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन

लुधियाना वैस्ट विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के चुनाव अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन, श्रीमती गुरविंदर कौर सिद्धू ने डोर टू डोर अभियान कि

29वी मासिक बस यात्रा माँ छिन्मस्तिका दर्शन के लिए रवाना
पंजाब में बड़ा फेरबदल 46 अफसरों के तबादले :
IN FOUR YEARS GST HAS BECOME COLONIAL TAXATION SYSTEM-Harkesh Mittal President CAIT Punjab

लुधियाना वैस्ट विधानसभा क्षेत्र से एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के चुनाव अभियान को मिल रहा भरपूर समर्थन, श्रीमती गुरविंदर कौर सिद्धू ने डोर टू डोर अभियान किया शुरू, विरोथियो की उड़ी नींद

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

भाजपा उमीदवार एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को विधानसभा क्षेत्र वेस्ट से लोगो का भरपूर समर्थन मिलने से विरोधियो की रातो की उड़ चुकी है उन्हें (विरोधियो को) इस बात का अभास हो चुका है कि वो दिन दूर नहीं जब उन्हें हार का मुँह देखना पड़ेगा। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा भाजपा उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिद्धू के पक्ष में की गई महिलाओं की विशाल रैली से सभी समीकरण बदल गए है। इस रैली में उमडे महिलाओं के विशाल समूह ने एडवोकेट बिक्रम सिद्धू को एकतरफा विजयी बनाने की हुंकार भर दी है। रैली को सम्बोधित करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि इस क्षेत्र से चुनाव लड रहा कांग्रेस प्रत्याशी 5 वर्ष तक सरकार में मंत्री रहा पंरतु महिलाओ के हितों की रक्षा नही कर सका। रेप के मामलों में इंसाफ के लिए महिलाएं दर दर भटकती रही, महिलाओं की चेन खीचने व उनका अपमान करने की बढी घटनाओं ने सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस शासन में महिलाओं की सुरक्षा तार तार हो चुकी है। महिलाएं पंजाब में भी बेफ्रिक होकर जीवन जीये इसके लिए 20 फरवरी को महिलाएं और पुरूष कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को विजयी बनाये। रैली को सम्बोधित करते हुए एडवोकेट बिक्रम सिद्धू ने कहा कि भाजपा के लिए महिलाओंं की सुरक्षा सर्वप्रथम है जिसे भाजपा सुनिशिचत करेगी। महिलाओं की और से एडवोकेट सिद्धू का महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण शर्मा व कई अन्य महिलाओं द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर भाजपा लुधियाना अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंगल भी उपस्थित रहे।

भाजपा ही महिलाओ को दे सकती है सुरक्षा भरा माहौल : मीनाक्षी लेखी

केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भाजपा ही पंजाब में महिलाओं को सुरक्षा भरा माहौल प्रदान कर सकती है। कांग्रेस शासन मेें महिलाओंं पर अत्याचार, बलात्कार व अन्य अपराध बढे है ऐसे में महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। लक्ष्मी लेडीज कल्ब द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं के प्रति अपराध पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाई है ऐसी ही पंजाब में अपनाई जायेगी। कार्यक्रम में उपस्थित लुधियाना पश्चिमी से भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिद्धू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नारा बेटी बचाओं बेटी पढाओ का है। यही पार्टी महिलाओ के हितो की रक्षक है, प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओ की सुरक्षा को सुनिशिचत बनाया जायेगा। दुख की बात है कि कांग्रेस के समय में महिलाएं घर से बाहर निकलते हुए डरती है क्योकि कांग्रेस राज में अराजकता की स्थिति ने हर एक की सुरक्षा को खतरे में डाला है। कार्यक्रम में पदमश्री रजनी बैक्टर, कल्ब की प्रधान नीता सूद ने कहा कि महिला सशक्तिकरण समय की जरूरत है इसके बिना समाज तरक्की नही कर सकता। अब समय आ गया है कि महिलाएं इस बात की चिंता करे कि उनके अधिकारो और सुरक्षा की चिंता कौन करता है।

श्रीमती गुरविंदर कौर सिद्धू ने डोर टू डोर अभियान किया शुरू

एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू के चुनाव अभियान को और तेज करने के लिए कोचर मार्केट वार्ड नंबर 65 में श्रीमती गुरविंदर कौर सिद्धू के नेतृत्व में डोर टू डोर अभियान चलाया गया। जिसमे वार्ड नंबर 65 से भारी संख्य में इलाके की महिलाएं एवं लोगो ने समर्थन किया। अभियान में महिला मोर्चा की सदस्य, भारत नगर मंडल के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

वार्ड नंबर 81 से जतिन शर्मा ने संभाली चुनाव प्रचार की कमान 

वार्ड नंबर 81 से इंचार्ज जतिन शर्मा ने लुधियाना वेस्ट से भाजपा उमीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू के चुनाव अभियान की कमान संभाली। उन्होंने भाजपा की नीतियों को घर घर पंहुचा कांग्रेस के शासन काल में हुए लोगो के साथ अत्यचारो से जानू करवाया। उन्होंने कहा एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू एक ईमानदार कर्मठ सुजवान लोगो का दुख दर्द समझने वाले इंसान है। उनके सत्ता में आने के बाद पूरा इलाका व् महिलाएं पंजाब में बेफ्रिक होकर जीवन जीये इसके लिए 20 फरवरी को महिलाएं और पुरूष कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा के उम्मीदवार एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू को विजयी बनाये। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0