Homeपंजाब

लुधियाना मैरिज-पैलेस वेल्फेयर एसो. ने सीएम को भेजा मांग पत्र

80 फीसदी शादी समारोह रद्द कर दूसरे राज्यों को दिए जा रहे आर्डर

लुधियाना मैरिज-पैलेस वेल्फेयर एसो. ने सीएम को भेजा मांग पत्र

लुधियाना मैरिज-पैलेस वेल्फेयर एसो. ने सीएम को भेजा मांग पत्र, गाइडलाइंस पर दोबारा विचार करे सरकार 80 फीसदी शादी समारोह रद्द कर दूसरे राज्यों क

अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनादर निंदनीय : अतुल कपूर
वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी रैली
सूबे में 59 जगह टीकाकरण, बठिंडा में पहला इंजेक्शन एआईआईएम्एस डायरेक्टर को लगा

लुधियाना मैरिज-पैलेस वेल्फेयर एसो. ने सीएम को भेजा मांग पत्र, गाइडलाइंस पर दोबारा विचार करे सरकार

80 फीसदी शादी समारोह रद्द कर दूसरे राज्यों को दिए जा रहे आर्डर

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

कोरोना महामारी के चलते बंद होने की कागार पर खड़े लुधियाना मैरिज-पैलेस वेल्फेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिखकर नई गाइडलाइंस पर दोबारा विचार करने का आग्रह किया है। प्रधान अमरजीत सिंह संत ने कहा कि कोरोना के चलते कारोबार वैसे ही बंद है, उसपर से सरकार द्वारा नई गाइड लाइंस जारी कर पंजाब भर में मैरिज-पैलेस मालिकों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। उन्होंने कहा कि मल्टीप्लेक्स में 50 फीसदी लोगों के जाने की मंजूरी है। लेकिन मैरिज पैलेसों में 50 से 100 लोगों को जाने की अनुमति है। जबकि उनके पैलेस की कपेसिटी मल्टीप्लेक्स से कई गुना ज्यादा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इस पर गौर नहीं किया गया तो कारोबार पूरी तरह से बंद हो जाएगा।

बुकिंग रद्द होने से मैरिज पैलेस और रिजॉर्ट को हो रहा भारी नुकसान

वाइस प्रेसिडेंट इंदरजीत सिंह व जनरल सेकेट्री रजनीश कालरा ने कहा कि लुधियाना में 130 मैरिज पैलेस और रिजोर्ट हैं, जोकि हर साल 5 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देतें है, उनके साथ साथ गरीब तपके के लोगों की भी रोजी-रोटी के लाले पड़ गए हैं। स्पोक्सपर्सन विकास श्रीवास्तव ने बताया कि अप्रैल-मई के महीने में ही 1500 से अधिक एडवांस बुकिंग हो रखी हैं, लेकिन सरकार के फैसले के चलते इनमें से 80 फीसदी से ज्यादा हरियाणा, हिमाचल और राजस्थान में शिफ्ट हो गए हैं। इन बुकिंग्स के कैंसिल होने से केवल मैरिज पैलेस व रिजोर्ट को ही नुकसान नहीं हो रहा, बल्कि इसके साथ जुड़ी अन्य व्यवसायों को भी मार झेलनी पड़ रही है।

200 गेस्ट इंडोर और 500 गेस्ट ओपन में बुलाने की दी जाए अनुमति

एसोसिएशन के पैट्रर्न सुखदर्शन जैन भोला, राजवंत सिंह ग्रेवाल और चमनलाल तांगड़ी ने कहा कि मैरिज पैलेस व रिजोर्ट में पढ़े लिखे गैस्ट आते हैं और हम हर तरीके की सरकारी गाइडलाइंस (एसओपी) को फाॅलो करते हैं। हम सरकार को यही भरोसा दिलाते हैं कि अगर हमें अन्य राज्यों की तरह ही 200 गेस्ट इंडोर और 500 गेस्ट ओपन में बुलाने की अनुमति दे दें तो ये इंडस्ट्री बचाई जा सकती है। इस मौक पर ज्वाइंट सेकेट्री कृष्ण ठाकुर, फाइनांस सेकेट्री पंकज गुप्ता लीगल एडवाइजर गुरप्रीत सिंह मल्ली, सीनियर एडवाइजर जतिंदर धीमान और चेयरमैन मनजिंदर सिंह भी शामिल रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1