Homeपंजाब

अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनादर निंदनीय : अतुल कपूर

अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनादर निंदनीय : अतुल कपूर

 अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनादर निंदनीय : अतुल कपूर  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  ब्रदर सेवा दल के प्रध

एसआईटी की जांच के खिलाफ पूर्व डीजीपी सैनी हाईकोर्ट पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 100 करोड़ वैक्सीन लक्ष्य पूरा होने पर भारत की जनता को बहुत-बहुत बधाई : दमन कपूर
जयपुर के 3 कारोबारी समूहों पर रेड :

 अमेरिका में भारतीय दूतावास के बाहर महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनादर निंदनीय : अतुल कपूर 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

ब्रदर सेवा दल के प्रधान एवं लोक इन्साफ पार्टी के युवा नेता अतुल कपूर ने खालिस्तानियों की तरफ से अमेरिका में  भारतीय दूतावास के बाहर राष्ट्रीयपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा का अनादर करने का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने ऐसे प्रदर्शनो के खिलाफ अमेरिका सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है। अहिंसा के पुजारी महात्मा गाँधी भारत में ही नहीं बलिक पुरे विश्व में पूजे जाते है। उनका किया गया अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अमेरिका में किसी सार्वजनिक सम्पति या किसी स्मारक को नुक्सान पहुंचाने पर 10 वर्ष की सजा का प्रावधान है। 

अमेरिका में बैठे खालिस्तानी कृषि कानूनों के विरोध की आड़ में पंजाब की एकता अखंडता ओर शांति को अपने गंदे इरादों से भंग करना चाहते है। भारत सरकार को राष्ट्रीयपिता महात्मा गाँधी की प्रतिमा के हुए अनादर का कड़ा संज्ञान लेना चाहिए और अमेरिका सरकार को भी राष्ट्रीयपिता महात्मा गाँधी के अनादर करने वालो पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0