Homeपंजाब

लुधियाना में घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार

लुधियाना में घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार

लुधियाना में घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में 241 नए पॉजिटिव मामलों के साथ 8 मौतें लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  महानगर में कोरोना सं

सरकार ने प्रोफेशनल टैक्स खत्म न किया तो व्यापारी करेंगे महा आंदोलन : सुनील मेहरा
दो अक्टूबर होने वाले विशाल भगवती जागरण का गणमान्य व्यक्तियों को दिया जा रहा निमंत्रण : नितिन भंडारी/हर्ष बाहरी
अगली बैठक में भी समाधान पर सस्पेंस : किसान नेता बोले- हमेें पता है होना कुछ नहीं

लुधियाना में घटी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 24 घंटे में 241 नए पॉजिटिव मामलों के साथ 8 मौतें

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

महानगर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब कम होनी शुरू हो गई है। पिछले चौबीस घंटों में लुधियाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 241 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 201 जिला लुधियाना से संबंधित हैं जबकि 40 संक्रमित अन्य जिलों के हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण से आठ और रोगियों ने दम तोड़ दिया है। इनमें से 5 जिला लुधियाना के हैं।
ताजा मामलों के साथ लुधियाना में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 85,251 तक पहुंच गई है। वहीं, अन्य जिलों से संबंधित संक्रमित मामले 11157 हो गए हैं। जिले में अब तक कोरोना से 2026 मौतें हो चुकी हैं। राहत की बात है कि कोरोना को मात देकर 803998 लोग स्वास्थ्य भी हो चुके हैं। इस तरह रिकवरी रेट भी 94.31 प्रतिशत हो गया है।
वर्तमान में लुधियाना में सक्रिय मामले 2827 हैं। होम आइसोलेशन में इस समय 2238 लोग हैं। सरकारी अस्पतालों में 97 और निजी अस्पतालों में 296 लोग उपचार करवा रहे हैं। इस समय वेंटिलेटर पर 40 संक्रमित हैं जिनमें 17 लुधियाना और 23 अन्य जिलों के हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0