HomeHeath

युवक के पिता से मारपीट करके पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले

युवक के पिता से मारपीट करके पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले

लुधियाना में विवाद : युवक के पिता से मारपीट करके पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले, जमकर चले ईंट-पत्थर और बोतलें लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : घट

श्री बालाजी मंदिर में विधिविधान के साथ मां भगवती के पवित्र नवरात्रे पर्व आरम्भ : अमन जैन
जोशी नगर धाम श्री बालाजी मंदिर में हवन यज्ञ व संध्या चौंकी आयोजित : प्रधान अमन जैन
सीएम चन्नी ने लुधियाना पहुंच कृष्ण-बलराम रथयात्रा को स्टेट फेस्टिवल किया घोषित

लुधियाना में विवाद : युवक के पिता से मारपीट करके पत्नी को जबरन ले गए ससुराल वाले, जमकर चले ईंट-पत्थर और बोतलें

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

घटनास्थल पर मौजूद पीड़ित परिवार और आसपास के लोग।
लुधियाना के फील्डगंज प्रेम नगर इलाके में मारपीट की घटना में डैमेज हुई कार।

लुधियाना महानगर के फील्डगंज प्रेम नगर इलाके में गुरुवार दोपहर दो गुट भिड़ गए। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है। युवक के ससुराल वाले उसके पिता के साथ मारपीट करने के बाद पत्नी को जबरन अपने साथ ले गए थे। इसके बाद, दोनों ओर से जमकर ईंटें-पत्थर और बोतलें चली। हमले में तीन लोगों के घायल होने का समाचार है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अमृतपाल सिंह ने बताया कि उनकी तीन साल पहले प्रेम नगर फील्डगंज इलाके की रहने वाली सिमरन के साथ शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है। बुधवार को उसके घर पर ससुराल से आए पत्नी के रिश्तेदार जबरदस्ती पत्नी को लेकर चले गए।
गुरुवार सुबह उनके पिता कंवलपाल सिंह उनके नाना के घर प्रेम नगर में मौजूद थे कि मेरी पत्नी के भाइयो ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पिता की पगड़ी भी उतार दी गई। थाना डिवीजन नंबर 2 के प्रभारी एसीपी वरियाम सिंह ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0