Homeपंजाब

पीएयू टीचर्स एसो. चुनाव डेढ़ साल बाद 15 जनवरी को

15 को सुबह 10 बजे मतदान, शाम को ही आएंगे नतीजे

पीएयू टीचर्स एसो. चुनाव डेढ़ साल बाद 15 जनवरी को

पीएयू टीचर्स एसो. चुनाव डेढ़ साल बाद 15 जनवरी को : प्रधान पद के लिए डॉ. स्याग और डॉ. किंगरा होंगे आमने-सामने 15 को सुबह 10 बजे मतदान, शाम को ही आए

एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में दशहरे पर कार्यक्रम का किया आयोजन : बलराज भसीन
पंजाब सीएम कैप्‍टन अमरिंदर अपनी छवि बदलने में जुटे
राहुल गांधी से मिले रावत खड़गे व जेपी

पीएयू टीचर्स एसो. चुनाव डेढ़ साल बाद 15 जनवरी को : प्रधान पद के लिए डॉ. स्याग और डॉ. किंगरा होंगे आमने-सामने

15 को सुबह 10 बजे मतदान, शाम को ही आएंगे नतीजे

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव 15 जनवरी को होंगे। यूनिवर्सिटी में ये चुनाव डेढ़ साल बाद होने जा रहे हैं। ऐसे में इन चुनावों को लेकर चुनाव की तारीख नजदीक आते हुए सरगर्मियां भी तेज हो रही हैं। सोमवार को विभिन्न पदों के लिए नॉमिनेशन भरने की आखिरी तारीख थी। 15 पदों के लिए चुनाव होंगे। जिनमें अहम दो ही ग्रुप सामने आए हैं।
इनमें डॉ. मुकेश स्याग व डॉ. शारदा ग्रुप और डॉ. हरमीत सिंह किंगरा ग्रुप के 15-15 सदस्यों द्वारा नॉमिनेशन भरे गए हैं। इसमें डॉ. मुकेश स्याग और डॉ. हरमीत सिंह किंगरा प्रधान पद के दावेदार हैं। इसके अलावा वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, जॉइंट सेक्रेटरी और ट्रेजरर के पद के लिए दोनों ही तरफ से 4-4 उम्मीदवार होंगे। इसके अलावा 10 सदस्य एग्जीक्यूटिव मेंबर्स होंगे। जो विभिन्न कॉलेजिस और रिसर्च सेंटर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कोविड-19 के नियमों का पालन कर होंगे चुनाव : डाॅ. हुंदल

पीएयू टीचर्स एसोसिएशन के चुनावों के रिटर्निंग अफसर डॉ. स्वर्णदीप सिंह हुंदल ने बताया कि इन चुनावों में दो ग्रुप्स के सदस्यों द्वारा नॉमिनेशन पेपर भरे जा चुके हैं। 15 जनवरी को सुबह 10 बजे वोटिंग की शुरुआत हो जाएगी। अभी तक 808 के तकरीबन टीचर्स की लिस्ट बन चुकी है जिन्होंने चुनाव में वोट देने हैं। कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूरा पालन कर ही वोटिंग करवाई जाएगी।
दोनों गुटों से ये सदस्य अहम पदों के लिए लगा रहे हैं जोर

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0