HomeHeath

पंजाब में प्राइवेट अस्पतालों ने बंद की आयुष्मान योजना

पंजाब में प्राइवेट अस्पतालों ने बंद की आयुष्मान योजना

आयुष्मान योजना : पंजाब में प्राइवेट अस्पतालों ने बंद की आयुष्मान योजना, 600 करोड़ रुपए का नहीं हुआ भुगतान  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਨਿੱਤ ਦਿਨ ਆਨਾਜ ਘੁਟਾਲਿਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਪਦ ਤੋਂ ਹਟਾਇਆ ਜਾਏ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ
शिअद की ‘पंजाब दी गल’ : फोकस हिंदू और व्यापारियों पर……
पंजाब कांग्रेस में घमासान : सोनिया गांधी-सिद्धू की बैठक खत्म

आयुष्मान योजना : पंजाब में प्राइवेट अस्पतालों ने बंद की आयुष्मान योजना, 600 करोड़ रुपए का नहीं हुआ भुगतान 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

निजी अस्पतालों ने लगभग 600 करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं होने से आयुष्मान योजना में सेवा बंद कर दी है। निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम का प्रतिनिधित्व करने वाली प्राइवेट अस्पताल एंड नर्सिंग एसोसिएशन होम एसोसिएशन (पीएचएएनए) पंजाब ने कहा कि जब तक सरकार बकाया राशि का भुगतान नहीं करती, तब तक आयुष्मान भारत सरबत बीमा योजना में किसी भी व्यक्ति का इलाज नहीं करेंगे।

42 लाख लोगों के बने हैं कार्ड

पंजाब में इस योजना में 42 लाख लोगों के कार्ड बने हैं। एसोसिएशन के स्टेट प्रेजीडेंट डॉ. विकास छाबड़ा, सीनियर वाइस प्रेजीडेंट डॉ. संदीप गर्ग, स्टेट सेक्रेटरी दिव्यांशु गुप्ता और फाइनांस सेक्रेटरी डॉ. आशीष कुमार ओहरी ने बुधवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि इस योजना में पंजाब में 600 से अधिक निजी अस्पताल व नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। 
इनमें से लगभग 300 अस्पताल व नर्सिंग होम सक्रिय हैं। लुधियाना में लगभग 70 अस्पताल पंजीकृत हैं। योजना में पंजीकृत अस्पतालों द्वारा इलाज बंद किए जाने से सुपर-विशेषज्ञता सेवाओं किडनी स्टोन सर्जरी, कार्डियक स्टेंटिंग, नवजात विज्ञान आदि पर अधिक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि सरकारी अस्पतालों में सुपर-विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0