Homeपंजाब

चुनाव संबंधी गतिविधियों से बच्चों को दूर रखने के निर्देश

चुनाव संबंधी गतिविधियों से बच्चों को दूर रखने के निर्देश

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनाव संबंधी गतिविधियों से बच्चों को दूर रखने के निर्देश, जीरो टॉलरेंस नीति पर होगा काम : साक्षी साहनी लुधियाना : (रवि वर्मा ब

कैप्टन ने सृजन किया नया स्वस्थ पंजाब : साधू सिंह धर्मसोत
निर्जला एकादशी को सभी एकादशी तिथियों में श्रेष्ठ : अनुज मदान
कोरोना अपडेट : कोरोना के 45 नए केस, 3 मौतें, ब्लैक फंगस के 2 मामले

लोकसभा चुनाव 2024 : चुनाव संबंधी गतिविधियों से बच्चों को दूर रखने के निर्देश, जीरो टॉलरेंस नीति पर होगा काम : साक्षी साहनी

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब में लुधियाना की चुनाव अधिकारी साक्षी साहनी ने सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिए हैं। उन्‍होंने कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं में बच्‍चों को दूर रखें। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी साक्षी साहनी ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने को भी कहा। जिला चुनाव अधिकारी साक्षी साहनी ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और लोकसभा चुनाव-2024 से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी साक्षी साहनी ने कहा चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि में बच्चों के इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

नियमों के अनुसार करें चुनाव : साहनी

साक्षी साहनी ने चेतावनी देते कहा कि राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार के चुनाव प्रचार में बच्चों को शामिल नहीं करना चाहिए, जिसमें बच्चे को वाहन या रैली में ले जाना, नारे लगाना, पोस्टर या पंपलेट बांटना या कोई अन्य चुनाव संबंधी गतिविधियां शामिल हैं। इन आदेशों का उल्लंघन करने पर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई होगी। यहां बता दे कि बीते दिनों रायकोट में शिरोमणि अकाली दल की चुनावी रैली के दौरान सुखबीर बादल पहुंचे थे, यहां पर बच्चा भी रैली में शामिल था। इसकी शिकायत चुनाव आयोग के पास की गई थी। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों को दिए ये आदेश

जिला निर्वाचन अधिकारी साक्षी साहनी ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से 24 घंटे के अंदर नोटिस का जवाब देने को भी कहा। उन्होंने मतदान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की समय सारणी को लेकर चर्चा करते हुए बताया कि कर्मचारियों की पहली रैंडमाइजेशन 25 अप्रैल को होगी। इसमें मतदान कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में फॉर्म 12-ए पर जानकारी दी जाएगी। ईवीएम की पहली रैंडमाइजेशन 2 मई को होगी। पांच मई को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतदान कर्मियों का पहला प्रशिक्षण देंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: