चाइना डोर बेचने वालों पर हो 307 के तहत मामला दर्ज : आर डी पुरी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर
चाइना डोर बेचने वालों पर हो 307 के तहत मामला दर्ज : आर डी पुरी
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब भी त्योहारी सीजन शुरू होता है तब ही कुछ मुनाफाखोर लोग दूसरों की जिंदगियों से खेलना शुरू कर देते हैं पैसों के लालच में ये लोग दूसरों की जान की परवाह भी नहीं करते और खूनी कातिल डोर बेचना शुरू कर देते हैं। जिससे कई जिंदगियों को ये लोग निगल जाते हैं जिनमे इंसान और जानवर पशु पक्षी भी शामिल हैं। प्रधान आर डी पुरी ने कहा कि पुलिस हर बार इनको पकड़ती भी है पर ये लोग अपनी करतूतों से बाज नहीं आते और लोगों की जान से खिलवाड़ करते हैं। वहीं चेयरमैन एस डी पुरी ने कहा कि इससे इंसान तो प्रभावित हुए ही हैं जिनके साथ बेजुबान जानवर पशु पक्षियों की भी जान जा रही है उन्होंने कहा कि वो पशु पक्षी प्रेमी हैं जो हर वक़्त इनके लिए कुछ न कुछ करते रहते हैं इनकी सेवा करना दिनचर्या का हिस्सा ही बन गया है पशु पक्षी को इस खूनी डोर से बहुत ज्यादा नुकसान होता है जिससे उनके पंजे पंख कट जाते हैं उनके कट लगने से वहां टाँके लगवाना भी मुश्किल का काम है जिससे उनको बड़ी पीड़ा से गुजरना पड़ता है जो हमसे सबसे देखा नहीं जाता। आर डी पुरी ने कहा कि दो पहिया वाहन चालकों को हर समय इस डोर का भय बना रहता है कि कब ना जाने ये डोर उनके सामने आ जाए और उनका कोई नुकसान ना हो जाए पुरी ने कहा कि इन जानलेवा डोर बेचने वालों की धरपकड़ की जाए और इनको कड़ी से कडी सजा दी जाए ताकि इनमें डर बने ताकि कोई भी इस तरह की डोर बेचने से पहले लाख बार सोचे उन्होंने कहा कि शिव सेना युवा मोर्चा की पूरी टीम प्रशासन का साथ देगी और लोगों को इस कातिल डोर ना खरीदने के लिए प्रेरित करेगी।
COMMENTS