Homeपंजाब

कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ भूख हड़ताल पर महिला :

कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ भूख हड़ताल पर महिला :

कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ भूख हड़ताल पर महिला : बोली - दोनों पर अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज हो, पास्टर पर हो कार्रवाई जालंधर : (रवि वर्मा ब्यू

चाइना डोर बेचने वालों पर हो 307 के तहत मामला दर्ज : आर डी पुरी
साफ-सुथरे वातावरण में सांस लेने के लिए पौधरोपण जरूरी : हर्ष बाहरी
स्पा सेंटर के नाम पर देह व्यापार का अड्‌डा :

कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ भूख हड़ताल पर महिला : बोली – दोनों पर अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज हो, पास्टर पर हो कार्रवाई

जालंधर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

आपत्तिजनक अश्लील वीडियो को लेकर विवादों में आए जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल के खिलाफ महिला विनीत कौर ने लगातार मोर्चा खोला हुआ है। पहले विनीत कौर ने कुल्हड़ पिज्जा के बाहर हाथ में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया था। उसके बाद पुलिस थाना डिवीजन नंबर 4 में धरना लगाया। अब विनीत कौर कुल्हड़ पिज्जा कपल पर अश्लीलता फैलाने का मामला दर्ज करने को लेकर डीसी दफ्तर के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गई है। विनीत कौर ने आरोप लगाया है कि जालंधर की खांबड़ा चर्च का पास्टर अंकुर नरूला जिसने उसे झूठे केस में जेल भिजवाया था वह भी कुल्हड़ पिज्जा कपल को सपोर्ट कर रहा है। उसको इस मामले में नामजद कर उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए। विनीत कौर ने आरोप लगाया कि कुल्हड़ पिज्जा कपल ने अश्लील विडियो बनाकर अश्लीलता फैलाने का काम किया है।

कपल की मां बताए- कौन से 70 प्रतिशत लोग ऐसा करते हैं

विनीत कौर का आरोप है कि कुल्हड़ पिज्जा कपल की आपत्तिजनक अश्लील वीडियो आने के बाद उसकी मां का बयान आया है कि 70 प्रतिशत महिलाएं ऐसा करती हैं। उन्होंने कहा कि कपल के परिवार वालों ने भी शर्म उतार कर फेंक दी है। उन्होंने कहा बहू-बेटियों को बदनाम किया जा रहा है। कुल्हड़ पिज्जा कपल की मां बताए कि कौन से 70 प्रतिशत कपल ऐसी नीच हरकत करते हैं।

सपोर्ट करने वालों को जमकर कोसा

विनीत कौर ने कहा कि वह लड़कियों की इज्जत को बचाने के लिए निकली है। एक तो यह कपल गलत काम कर रहा है और ऊपर से पास्टर नरूला, उनकी पत्नी और गायक एमी विर्क जैसे लोग ऐसे लोगों की हिमायत कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके घरों में भी ऐसा ही होता होगा तभी यह लोग सपोर्ट कर रहे हैं। महिला ने कहा कि उसकी शादी को भी 15 साल हो गए हैं, लेकिन उसने तो कभी ऐसा काम नहीं किया। कौन ऐसा काम करता है। ऐसे लड़कियों को खत्म न करें। विनीत कौर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पास्टर अंकुर नरूला जो कपल को सपोर्ट कर रहा है उसी ने जेल में पहुंचाया था। विनीत से जब ये पूछा गया कि आपने कुल्हड़ पिज्जा कपल से बात की है तो उन्होंने जवाब दिया कि मैं उनके साथ क्यों बात करूंगी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0