पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली से गाड़ियां चुराने वाला काबू : सबूत मिटाने के लिए डिसमेंटल कर बेचते थे स्पेयर पार्ट, 6 लग्जरी कारें बरामद जालंधर :
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली से गाड़ियां चुराने वाला काबू : सबूत मिटाने के लिए डिसमेंटल कर बेचते थे स्पेयर पार्ट, 6 लग्जरी कारें बरामद
जालंधर : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

जालंधर पुलिस ने गाड़ियां चुराने वाले गिरोह का मुखिया पकड़ा है। यह अपनी गैंग के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ इत्यादि से गाड़ियां चुराता था। इन्हें अलग-अलग स्थानों पर ले कर सीधे बेचने की बजाय डिसमेंटल कर देता था। इसके बाद गाड़ियों के स्पेयर पार्ट्स बाजार में बेचता था। ताकि पुलिस के हाथ कोई सबूत न लग सके। पुलिस को चुराई गई गाड़ियों RCs मिली हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान 26 साल के सन्नीप्रीत उर्फ सन्नी उर्फ साजन पुत्र दलजीत सिंह निवासी बदेशां भैणी (बाबा बकाला) अमृतसर के रूप में हुई हैष पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान सन्नी की निशानदेही पर 6 लग्जरी गाड़ियां जिनमें BMW, मर्सिडीज, 2 स्विफ्ट, एक मारुति जैन और एक एसेंट कार बरामद की है।
गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश जारी
डीसीपी आदित्य ने बताया कि पकड़े गए आरोपी सन्नी के बाकी साथियों के धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा के गिरोह के मुखिया से पूछताछ के आधार पर अन्य गिरोह के सदस्यों के ठिकानों पर उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया आरोपी पेशेवर मुजरिम है। पहले भी इसके ऊप गाड़ियों की छीनाझपटी और चोरी के मामले दर्ज हैं।

COMMENTS