Homeनई दिल्ली

12 दिसंबर को देशभर के टोल फ्री करेंगे किसान

12 दिसंबर को देशभर के टोल फ्री करेंगे किसान, 14 दिसंबर को देश भर में धरना प्रदर्शन

12 दिसंबर को देशभर के टोल फ्री करेंगे किसान

किसान आंदोलन का 15वां दिन : किसानों को अब सरकार के दूसरे प्रपोजल का इंतजार; देशभर में हाईवे घेरने की तैयारी 12 दिसंबर को देशभर के टोल फ्री करेंगे

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹੋ ਰਹੇ ਨਿੱਤ ਦਿਨ ਆਨਾਜ ਘੁਟਾਲਿਆਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਪਦ ਤੋਂ ਹਟਾਇਆ ਜਾਏ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ
गरीब जनता को गली सड़ी गेहूं बांट उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालो पर हो कड़ी कारवाई : हरकेश मित्तल
दुखद समाचार : शिवसेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उप प्रधान एस के मल्होत्रा का निधन

किसान आंदोलन का 15वां दिन : किसानों को अब सरकार के दूसरे प्रपोजल का इंतजार; देशभर में हाईवे घेरने की तैयारी

12 दिसंबर को देशभर के टोल फ्री करेंगे किसान, 14 दिसंबर को देश भर में धरना प्रदर्शन 

जिओ और अम्बानी अडानी के स्टोरों तथा प्रोडक्ट्स का बायकाट करेंगे, भाजपा नेताओं का नेशनल लेबल पर बायकाट करेंगे 

नई दिल्ली : (पी9 ब्यूरो) : 

नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का आज 15वां दिन है। किसानों को मनाने के लिए 6 राउंड बातचीत के बाद सरकार की लिखित कोशिश भी बुधवार को नाकाम हो गई। सरकार ने कृषि कानूनों में बदलाव करने समेत 22 पेज का प्रपोजल किसानों को भेजा था, लेकिन बात बनने की बजाय ज्यादा बिगड़ गई। किसानों ने सरकारी कागज को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि अब आंदोलन तेज होगा। अब जयपुर-दिल्ली और आगरा-दिल्ली हाईवे समेत तमाम नेशनल हाईवे जाम किए जाएंगे। इस बीच सरकार के दूसरे प्रस्ताव का भी इंतजार रहेगा।

सरकार ने किसानों के 10 अहम मुद्दों में से सबसे बड़ी मांग यानी कृषि कानून रद्द करने की मांग को सिरे से ठुकरा दिया। 5 मुद्दों पर सफाई देने की बात कही और 4 मुद्दों पर मौजूदा व्यवस्था में बदलाव का भरोसा दिया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0