लुधियाना में बिल लाओ इनाम पाओ योजना शुरू : डीसी बोलीं- मोबाइल ऐप पर बिल की कॉपी करो अपलोड, 29 लाख तक का मिलेगा लाभ लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :
लुधियाना में बिल लाओ इनाम पाओ योजना शुरू : डीसी बोलीं- मोबाइल ऐप पर बिल की कॉपी करो अपलोड, 29 लाख तक का मिलेगा लाभ
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना में शुक्रवार को बिल लाओ, इनाम पाओ योजना लॉन्च की गई। इस मौके पर DC सुरभि मलिक ने कहा कि भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की यह एक पहल है, जो खरीदारों को सामान खरीदने के बाद डीलरों से बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करती है।
प्रति माह 29 लाख का मिलेगा लाभ
इस योजना के तहत प्रति माह 29 लाख रुपए तक के पुरस्कार मिल सकता है। प्रत्येक माह की 7 तारीख को ड्रॉ निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य है कि कोई भी उपभोक्ता ऐसा न हो जो डीलरों से बिल प्राप्त न करे। सभी लोगों को सामान के बदले बिल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
200 रुपए से कम का बिल नहीं होगा स्वीकार्य
200 से कम का बिल और पेट्रोलियम उत्पादों (कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल, टरबाइन ईंधन और प्राकृतिक गैस) और शराब के बिक्री बिल ड्रॉ के लिए मान्य नहीं हैं, क्योंकि ये पहले से वैट में आते हैं।
इस तरह करें ऐप डाउनलोड
डीसी मलिक ने कहा कि लोग को गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल फोन पर “मेरा बिल” ऐप डाउनलोड करने के बाद पंजीकरण करना चाहिए और योजना का लाभ उठाना चाहिए।
पीसीएस अधिकारी प्रचार अभियान
महानगर में पीसीएस अधिकारी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। फर्जी बिलिंग पर शिकंजा कसने के साथ पीसीएस अधिकारी ‘मेरा बिल’ एप्लिकेशन और ‘बिल लाओ, इनाम पाओ’ योजना को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
COMMENTS