Homeपंजाब

अमृतसर में बिल लियाओ, ईनाम पाओ योजना की शुरुआत :

अमृतसर में बिल लियाओ, ईनाम पाओ योजना की शुरुआत :

अमृतसर में बिल लियाओ, ईनाम पाओ योजना की शुरुआत : डीसी अमित तलवाड़ ने लॉन्च किया मेरा बिल एप, अधिकतम 10 हजार इनाम मिलेगा अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो

केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी : अतुल कपूर
ब्रदर सेवा दल एवं गुरमीत सिंह बिंदरा द्वारा सुरजीत सिंह डीप्टी का मनाया जन्मदिन : टोनी बक्शी
आप सरकार को सत्ता सौंप पंजाब के व्यापारी खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं : हरकेश मित्तल

अमृतसर में बिल लियाओ, ईनाम पाओ योजना की शुरुआत : डीसी अमित तलवाड़ ने लॉन्च किया मेरा बिल एप, अधिकतम 10 हजार इनाम मिलेगा

अमृतसर : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

पंजाब सरकार का राजस्व बढ़ाने के मकसद से शुरू की गई मेरा बिल ऐप को डिप्टी कमिश्नर अमित तलवाड़ ने लाइव बिल अपलोड करके लॉन्च किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान और फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने कर चोरी रोकने के लिए ‘बिल लियाओ, इनाम पाओ’ योजना के तहत ‘मेरा बिल’ऐप तैयार किया है। ऐप लॉन्च करने का उद्देश्य आम आदमी को खरीदारी करते समय दुकानदारों से बिल लेने के लिए प्रोत्साहित करके सरकारी राजस्व संग्रह को बढ़ाना भी है।
डिप्टी कमिश्नर अमित तलवाड़ ने कहा कि उपभोक्ताओं को खरीद बिल मेरा बिल ऐप पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह इनाम वस्तुओं/सेवाओं के लिए भुगतान की गई कर योग्य राशि के पांच गुना के बराबर होगा लेकिन यह इनाम अधिकतम 10 हजार रुपए तक का होगा। प्रत्येक जिले में अधिकतम 10 पुरस्कार प्रदान किए जाने हैं और पात्र बिल राशि कम से कम 200 रुपए होनी चाहिए।

विजेताओं की सूची वेबसाइट पर होगी पोस्ट

डीसी अमृतसर अमित तलवाड़ ने बताया कि विजेताओं की सूची कराधान विभाग की वेबसाइट पर पोस्ट की जाएगी। विजेताओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से सूचित किया जाएगा। हर माह 7 तारीख को 290 लकी ड्रा निकाले जाएंगे। जिलावासियों से इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने के लिए एंड्रॉयड फोन के लिए गूगल प्ले स्टोर और एपल फोन के लिए ऐप स्टोर से ‘मेरा बिल’ ऐप डाउनलोड करने का आग्रह किया। पेट्रोलियम उत्पादों (कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल, विमानन टरबाइन ईंधन और प्राकृतिक गैस) और शराब की बिक्री के बिल के साथ-साथ बिजनेस-टू-बिजनेस लेनदेन इस योजना में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे।

कैंप लगा लोगों को किया जा रहा जागरूक

इस अवसर पर आबकारी एवं कर अधिकारी राजविंदर कौर ने कहा कि इस योजना के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कोशिश है कि इस योजना के माध्यम से सरकार की कर चोरी को रोका जा सके और राजस्व की प्राप्ति हो सके। इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक तलवाड़, राज्य कर अधिकारी कैप्टन अंजलि शेखड़ी, संदीप कुमार गुप्ता, अजय कुमार और विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0