Homeपंजाब

लुधियाना मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स पर एक्शन :

लुधियाना मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स पर एक्शन :

लुधियाना मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स पर एक्शन : इडी  ने 24.94 करोड़ की संपत्ति जब्त की, बैंक से फ्रॉड कर लिया था लोन लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूर

सरपंच पदों पर नीलामी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा
फगवाड़ा में गायों की सामूहिक मौत की हो उच्च स्तरीय जांच : पुरी
30वी मासिक बस यात्रा माँ छिन्मस्तिका दर्शन के लिए रवाना : हर्ष बाहरी/टोनी बक्शी

लुधियाना मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स पर एक्शन : इडी  ने 24.94 करोड़ की संपत्ति जब्त की, बैंक से फ्रॉड कर लिया था लोन

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना में प्रवर्तन निदेशालय (इडी ) ने बड़ी कार्रवाई की है। इडी ने बैंक से धोखाधड़ी के एक मामले में मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 24.94 करोड़ रुपए की संपत्ति को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। कंपनी के दोनों निदेशक चरणजीत सिंह बजाज और गुरदीप कौर मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स के गारंटर हैं। अटैच की गई संपत्तियों में गांव आलमगीर, मलेरकोटला रोड, लुधियाना सहित पंजाब में स्थित मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की भूमि, भवन, प्लांट, मशीनरी और चरणजीत सिंह बजाज और उनकी पत्नी के नाम पर विभिन्न अचल संपत्तियां शामिल हैं। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर वर्ष 2019 में सीबीआई द्वारा FIR दर्ज की गई थी। इस आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002 के तहत जांच शुरू की थी।

सीबीआई ने चार्जशीट की दाखिल 

जांच में सामने आया कि धोखाधड़ी और लोन राशि के दुरुपयोग के लिए दोनों गारंटर जिम्मेदार हैं। सीबीआई  की ओर से मोहाली की विशेष सीबीआई अदालत में 60.74 करोड़ के लिए आरोप पत्र दाखिल किया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक से धोखाधड़ी से ऋण लिया

सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला है कि मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने खातों की किताबों में जालसाजी करके भारतीय स्टेट बैंक से धोखाधड़ी से ऋण लिया था और विभिन्न तरीकों का उपयोग करके प्राप्त लोन राशि को डायवर्ट किया था। जैसे गैर-मौजूदा, कागजी फर्मों, कंपनियों को भुगतान करना, मेसर्स प्योर मिल्क प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के नाम पर अचल संपत्ति खरीदना। सहयोगी संस्थाओं को राशि ट्रांसफर करना, देय ब्याज के लिए राशि का विनियोग और कर ऋणों का पुनर्भुगतान आदि करना शामिल है।

2022 में इडी  ने की थी रेड

इडी ने पहले इस मामले में 27 दिसंबर 2022 को पंजाब में 11 अलग-अलग स्थानों पर सर्च की थी। जिसमें संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, मोबाइल फोन, सोने के सिक्के और 1.15 करोड़ कैश बरामद किया था

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: