Homeपंजाब

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सीआईबी ने पकड़े कर्मचारी :

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सीआईबी ने पकड़े कर्मचारी :

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सीआईबी ने पकड़े कर्मचारी : अधिकारियों के नाम से तत्काल टिकटें निकलवा करते थे ब्लैक, तीन आरोपी गिरफ्तार लुधियाना : (रवि वर

धार्मिक यात्राएं युवाओं को आपने धर्म के प्रति समर्पण की भावना पैदा करती है : एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू
बैंक कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
स्व. प्रधान अशोक जैन जी के पदचिन्हों का स्मरण करते हुए सनातन धर्म का करेंगे प्रचार : अमन जैन

लुधियाना रेलवे स्टेशन पर सीआईबी ने पकड़े कर्मचारी : अधिकारियों के नाम से तत्काल टिकटें निकलवा करते थे ब्लैक, तीन आरोपी गिरफ्तार

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

लुधियाना रेलवे स्टेशन

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल की सीआईबी टीम ने लुधियाना रेलवे स्टेशन पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो तत्काल टिकटों को ब्लैक करते थे। पकड़े गए आरोपियों में दो रेलवे कर्मचारी हैं और एक दुकानदार शामिल है। बताया जा रहा है कि दुकानदार की सेटिंग रेलवे कर्मचारियों से थी, जो उसे तत्काल टिकट लाकर देते थे। पकड़े रेलवे कर्मचारियों की पहचान प्रकाश कुमार यादव (48) निवासी रेलवे कालोनी और मुकेश (31) के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी जसपाल सिंह है जो दुकानदार है। सीआईबी टीम को पहले से गुप्त सूचना थी कि दोनों रेलवे कर्मचारी टिकट ब्लैक करने का अवैध रूप से काम करते हैं।

सीनियर अफसरों के नाम से निकलवाते टिकट

बताया जा रहा है कि दोनों रेलवे कर्मचारी तत्काल टिकट निकलवाने के लिए तड़के की रिजर्वेशन सेंटर पर पहुंच जाया करते थे। रोजाना एक-एक करके वह टिकट निकलवाने जाते थे। हर बार किसी अधिकारी के नाम का इस्तेमाल किया जाता था कि साहिब के रिश्तेदारों की टिकट है।
बताया जा रहा है कि प्रति टिकट 500 रुपए अधिक वसूलते थे। दुकानदार से दो टिकट मिली है। जिनकी कीमत 5940 और 2410 रुपए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।

लंबे समय बाद हुई कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक रेलवे स्टेशन के आस-पास बड़े स्तर पर टिकट ब्लैक का काम चलता है, लेकिन कभी लुधियाना आरपीएफ ने मिलीभगत की वजह से इसे बंद करवाना जरूरी नहीं समझा। अब जब उत्तर रेलवे के सीनियर अधिकारियों का इस ओर ध्यान पड़ा तो सीआईबी ने भी खानापूर्ति करते हुए रेड करके ये तीन व्यक्ति पकड़े हैं। जबकि जमीनी स्तर पर हालात हद से ज्यादा खराब हो चुके है।
महानगर का कोई ऐसा इलाका बचा होगा जहां अवैध टिकट एजेंसी नहीं चलती होगी। आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में शहर के अलग-अलग इलाकों में करीब 300 अवैध टिकट एजेंसियां चल रही हैं, जिन पर कभी कार्रवाई करना अधिकारियों ने जरूरी नहीं समझा। बीते दिन हुई इस रेड के मामले की जानकारी लेने के लिए लुधियाना पोस्ट कमांडर सलेश कुमार से संपर्क किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: