लुधियाना में कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग : 2 युवकों को लगी गोली, दोस्त के साथ पेशी पर आये थे, पुलिस ने पूरा इलाका किया सील लुधियाना : (रवि वर्मा ब
लुधियाना में कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग : 2 युवकों को लगी गोली, दोस्त के साथ पेशी पर आये थे, पुलिस ने पूरा इलाका किया सील
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :


लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर कुछ लोगों ने एक पक्ष पर फायरिंग कर दी। इस दौरान 3 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। एक घायल युवक की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। उसके हाथ पर गोली लगी है। गोलियां चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हिमांशु अपने दोस्त गुरचरण के साथ थाना मॉडल टाउन में दर्ज केस की पेशी पर कोर्ट आया हुआ था।
3 लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
सूचना पाकर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन कुछ फरार हाेने में कामयाब हो गए। घटना स्थल पर पुलिस को गोलियों के तीन खोल मिले है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। किसी को अंदर-बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते उन पर फायरिंग की गई है।आसपास के CCTV खंगाल रही पुलिस मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंच चुकी है।
आसपास के CCTV खंगाल रही पुलिस
मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम भी पहुंच चुकी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। बताया गया है कि आपसी कहासुनी के बाद दूसरे पक्ष ने युवकों पर फायरिंग कर दी।
2021 बम ब्लास्ट होने बावजूद पुलिस लापरवाह
23 दिसंबर 2021 को लुधियाना कोर्ट परिसर में बम ब्लास्ट हुआ। इसके बाद जिला पुलिस ने खानापूर्ति करते हुए कुछ रास्ते तो बंद करवा दिए, लेकिन अभी भी कई ऐसे रास्ते है जहां से बिना चेकिंग लोग अदालत तक पहुंच जाते है। हमला करने वाला पक्ष भी आज तारीख पर आया था। गनीमत रही कि ये फायरिंग की घटना कोर्ट परिसर के बाहर चंद कदमों की दूरी पर हुई है। यदि इस तरह की घटना कोर्ट परिसर के अंदर होती तो आज कई बेगुनाहों की जान जा सकती थी।
ब्लास्ट में 6 लोग हुए थे घायल
21 दिसंबर को हुए ब्लास्ट में लुधियाना के राजकोट गांव की संदीप कौर (31) और जमालपुर की शरणजीत कौर (25) को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस कॉलोनी निवासी मनीष कुमार (32 साल) को CMC लुधियाना में भर्ती कराया गया। कुलदीप सिंह मांड (50 साल) और कृष्ण खन्ना (75 साल) का इलाज DMC लुधियाना में चल रहा है। इसके अलावा एक और आदमी घायल हुआ था।
बाथरूम से क्षत-विक्षत मिला था शव
धमाका लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर बने बाथरूम में हुआ। इसकी वजह से बाथरूम की दो दीवारें ढह गईं थी और फर्श टूटकर दूसरी मंजिल पर आ गया। ब्लास्ट के बाद मौके पर एक क्षत-विक्षत बॉडी मिली। जो बम फिट करने वाले शख्स की थी। इस ब्लास्ट में उसके चेहरे और टांगों के चिथड़े उड़ गए थे।

COMMENTS