Homeपंजाब

हर हर महादेव के जयकारों के साथ गूंज उठा शिव मंदिर गऊघाट

हर हर महादेव के जयकारों के साथ गूंज उठा शिव मंदिर गऊघाट

हर हर महादेव के जयकारों के साथ गूंज उठा शिव मंदिर गऊघाट एवं शिवरात्रि महोत्सव कमेटी का हवन यज्ञ और कार सेवा संपन्न : सुनील मेहरा                 

राम नवमी के उपलक्ष में 18वी शोभायात्रा 17 अप्रैल को
भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा बोले-केजरीवाल की दिल्ली में हार सुनिश्चित
पंजाब विधानसभा चुनाव : लुधियाना में 26.50 लाख मतदाता 14 हलकों के भाग्य विधाता

हर हर महादेव के जयकारों के साथ गूंज उठा शिव मंदिर गऊघाट एवं शिवरात्रि महोत्सव कमेटी का हवन यज्ञ और कार सेवा संपन्न : सुनील मेहरा                 

लुधियाना 9 जनवरी 2023 : (रवि वर्मा ब्यूरो) :      

शिवरात्रि महोत्सव कमेटी की ओर से 36वी विशाल शोभा यात्रा के उपलक्ष्य में विशेष मीटिंग , भूमि पूजन व हवन यज्ञ का आयोजन एहले हनूद हिन्दू परिषद रजि शिव मंदिर गाउघाट में उप चेयरमैन सतीश महाजन, भाजपा नेता जीवन गुप्ता और प्रधान सुनील मेहरा की अध्यक्षता में हुई। यह हवन यज्ञ मुख्य यजमान भाजपा नेता जीवन गुप्ता, उप चेयरमैन सतीश महाजन, पार्षद अश्विनी शर्मा, उप चेयरमैन राशि अगरवाल शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के सदस्यों द्वारा किया गया। भगवान भोलेनाथ के रथ की कार सेवा का राजीव टंडन, गुलशन टंडन, हरकेश मित्तल की अध्यक्षता में कार सेवा का शुभारंभ किया गया और राजीव टंडन ने भगवान भोलेनाथ की कार सेवा शुरू करते हुए लुधियाना के नौजवानों को आह्वान किया कि आओ भगवान भोलेनाथ आप सब को पुकार रहे हैं। आप अपने परिवार शहरऔर देश की खुशियों के लिए भगवान भोलेनाथ की सेवा में हम सभी जुड जाएं ताकि भोलेनाथ सब पर कृपा करें जो भगवान भोलेनाथ के रथ की कार सेवा में आएगा भोलेनाथ उसको सब सुख समृद्धि ओं से खुश करेंगे। इस हवन  यज्ञ का आह्वान कर शिवरात्रि महोत्सव कमेटी ने लुधियाना के सभी  लोगों को शिवरात्रि शोभायात्रा में आमंत्रित कर शिवरात्रि शोभायात्रा के कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके वेद मंदिर के पंडित और गौघाट के पंडित रवि शास्त्री ने शोभा यात्रा के लिए हवन यज्ञ कर आहुतियां डाली और शोभा यात्रा के लिए आशीर्वाद दिया कि यह शोभायात्रा सभी के लिए मंगलमय होगी और सब पर भोले बाबा की कृपा होगी। इस हवन यज्ञ पर विशेष रुप से उपस्थित सिटीजन काउंसिल के महामंत्री रवि कांत और पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के चेयरमैन पवन लहर ने इस अवसर पर हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर सबके लिए मंगल कामना की। इस मौके रानी झाँसी रोड स्थित राम शरणम् के प्रमुख अश्वनी बेदी, मानिक बेदी परिवार, संकट मोचन हनुमान मंदिर जगराओं पुल से पंडित बाबूराम भारद्वाज , पंडित शिवम भारद्वाज और पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी शिव भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पधारे ‘ इस मीटिंग का शुभारंभ सरोज वर्मा , रोजी मक्कड़, प्रीति शर्मा, रेनू शर्मा, गीतिका शर्मा , सुभाष सेठी और माधव नागर द्वारा भगवान भोलेनाथ के भजन गाकर किया गया। इस मौके श्री राधा रानी के लाडले भजन गायक माधव नागर ने भजन सजा दो घर को रोशन सा मेरे भोलेनाथ आए हैं, रितिका शर्मा ने भजन श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में और सरोज वर्मा ने भजन  राधे तू कितनी प्यारी है गाकर सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया। शिवरात्रि महोत्सव कमेटी के प्रवीण शर्मा, अश्विनी महाजन और प्रधान सुनील मेहरा ने बताया कि शिवरात्रि की यह विशाल शोभायात्रा गऊघाट मंदिर से शुरू होकर घाटी मुहल्ला चौक, राम लीला कमेटी दरेसी पहुंचेगी और फिर विश्राम के बाद यह यात्रा हजारों सेवकों के साथ राम लीला कमेटी दरेसी से शुरू होकर कपूर मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, प्रताप बाजार, माता रानी चौक, घंटाघर चौक, गिरजा घर चौक, साबुन बाजार, चौड़ा बाजार, घास मंडी चौक, निक्कमल चौक, माता वैष्णो देवी मंदिर डिवीजन नंबर तीन, ख्वाजा कोठी चौक और संगला वाला शिवाला मंदिर पहुंच कर महंत नारायण दास पुरी द्वारा आरती के साथ गऊघाट मंदिर में सभी कमेटी सदस्य द्वारा 108 जोतों की आरती के साथ संपन्न होगी और इसमें लुधियाना के हजारों ही नौजवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए फूलों की बरसात करेंगे। इस मौके उप चेयरमैन राशि अग्रवाल ने आए हुए सभी शिव भक्तों का धन्यवाद किया और प्रधान सुनील मेहरा द्वारा निकाली जा रही 36वी विशाल शोभा यात्रा में युवाओं को आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर सुनील मेहरा, सतीश महाजन, अश्विनी महाजन, गुलशन टंडन, बृजमोहन महंत, पवन मल्होत्रा, रामचंद्र अग्रवाल, दविंदर कुमार, रवि धवन, वशिष्ठ कुमार काला, वीरेंद्र कुमार सोई, हरेंद्र ठाकुर, बलदेव सिंह, अनिल कुमार ढोलक, रामानंद, अमरजोत सिंह, जितेंद्र कुमार वशिष्ठ, रोमा वशिष्ठ, संजीव कपाही गोरा, जितेंद्र सूद,  संजय सूद, विक्रम सैनी, जसवंत सिंह विरदी, स्वीटी बांसल, मंजू ग्रोवर, हरीश ग्रोवर, अश्विनी बहल, रमेश महाजन, राजकुमार मन्नू, भूषण लाल, रामकुमार ओहरी, सुशील कुमार, राकेश कुमार, बब्बल कुमार, एडवोकेट मनीष आहूजा, महेंद्र धवन, सुमन वर्मा, सक्षम अग्रवाल, राजन बांसल, मोहित राजपूत, सुनील सेठी, ललित मोहन, सीए रवी कांत गुप्ता, जीवन मेहरा, शम्मी चौहान, सीएम विज, दविंदर बहल, राज कुमार जुनेजा, राजीव हंस, साहिल बत्रा, नीरज प्रकाश, राकेश वोहरा, डिप्टी कपूर, पवन शर्मा, बनवारी हरजाई, एडवोकेट अमित गुप्ता, विक्रम आनंद खुशी, जय राम मिश्रा, आशू राणा ,  पूजा शर्मा, प्रीति , रेखा रानी आदि उपस्थित है  !

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0