विधायक गोगी के घर के बाहर लगे पोस्टर : हथियारों के साथ प्रवेश की अनुमित नहीं, विधायक गोगी ने कहा- हथियारों को प्रमोट नहीं होने देंगे लुधियाना : (र
विधायक गोगी के घर के बाहर लगे पोस्टर : हथियारों के साथ प्रवेश की अनुमित नहीं, विधायक गोगी ने कहा- हथियारों को प्रमोट नहीं होने देंगे
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :


पंजाब में डीजीपी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार ले जाने पर सख्त पाबंदी रहेगी। इसी के चलते अब विधायकों के घरों के बाहर भी पोस्टर लगा दिए गए हैं, जिस पर लिखा है कि हथियारों के साथ प्रवेश की अनुमति नहीं है। यह कदम इसलिए भी उठाया गया है, ताकि गन कल्चर को प्रमोट न होने दिया जाए।
आज लुधियाना के हलका पश्चिमी के विधायक गुरप्रीत गोगी ने कहा कि उनके दफ्तर के बाहर जो पोस्टर लगे हैं, वह प्रशासन ने इसलिए लगाए है ताकि कोई भी व्यक्ति किसी तरह का हथियार प्रमोट न कर सके। पंजाब का माहौल शांतिपूर्ण है। किसी को घबराने की जरूरत नहीं।बता दें कि विधायक गोगी के दफ्तर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। आप सरकार की पूरी कोशिश है कि युवाओं के हाथ में लैपटॉप और किताबें होनी चाहिएं पिस्टल नहीं। पुरानी सरकारों ने हथियारों को इतना अधिक प्रमोट कर दिया था कि अब उस पर सख्ती की जरूरत है। इसी कारण लाइसेंस सभी के चैक किए जा रहे हैं।
वहीं बीते दिन पंजाब के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा था कि आम आदमी पार्टी को पंजाब के लोग पसंद नहीं कर रहे। निगम चुनाव में आप नेताओं को हार का सामना करने पड़ेगा। वड़िंग के इस बयान पर कटाक्ष करते हुए विधायक गोगी ने कहा कि राजा वड़िंग अपना घर (कांग्रेस) संभालें। पंजाब में अमन शांति बरकरार है।
वहीं वड़िंग ने बयान दिया था कि अमृतपाल हथियार प्रमोट कर रहा है, लेकिन पंजाब सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इस सवाल पर विधायक गोगी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव भी हाल ही में एक बयान दे चुके हैं कि जो भी कोई हथियारों को प्रमोट करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS