Homeपंजाब

पार्किंग के बढ़े हुए रेटों को लेकर …..

पार्किंग के बढ़े हुए रेटों को लेकर …..

पार्किंग के बढ़े हुए रेटों को लेकर एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने नगर निगम कमिश्नर शेना  अग्रवाल को दिया ज्ञापन लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

पंजाब के 4 जिलों में बाढ़, गांवों में घुसा पानी :
नई सरकार का दिखने लगा असर :
लुधियाना सोलर लाइट घोटाला :

पार्किंग के बढ़े हुए रेटों को लेकर एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने नगर निगम कमिश्नर शेना  अग्रवाल को दिया ज्ञापन

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने नगर निगम कमिश्नर शेना  अग्रवाल को ज्ञापन देते हुए 

पार्किंग के बढ़े हुए रेटों को लेकर आज पंजाब भाजपा कार्यकारणी सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में नगर निगम कमिश्नर शेना  अग्रवाल को एक ज्ञापन दिया गया। इस मौके एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू ने कहा कि आप सरकार में पार्किंग के रेट तीन गुना बढ़ गए हैं। पार्किंग माफिया द्वारा कई जगह पर सड़क पर नाजायज पार्किंग करवा आम जनता से तीन गुना ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं पंजाब की जनता ने बदलाव को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को मौका दिया था। लेकिन आज वो इस बदलाव का खामियाजा भुगत रहे हैं। आज पंजाब में बिगड़ रही कानून व्यवस्था,  गैंगस्टार प्रतिदिन हो रही लूटपाट आदि का बोलबाला है। वही पार्किंग के रेट में तीन गुना वृद्धि इसका जीता जागता उदाहरण है। अगर आम आदमी पार्टी को आम जनता की फिक्र होती तो वो पार्किंग रेट में इतनी वृद्धि नहीं करते। इससे साफ जाहिर होता है कि आम आदमी पार्टी सिर्फ सता सुख भोगने ही पंजाब में आई है। उन्होंने कहा  कि अगर नगर निगम ने पार्किंग के  बढ़े हुए रेटो को अगर वापिस न लिया तो वो हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इस मौके पर घुमारमंडी मंडल अध्यक्ष संदीप वधवा, लक्की चोपड़ा आदि मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0