लुधियाना पहुंचे एमपी रवनीत बिट्टू ने एमएलए छीना की बंदूक वाली फोटो पर कसा तंज, बोले - अब विधायक भी करने लगे गनकल्चर प्रमोट लुधियाना : (रवि वर्मा
लुधियाना पहुंचे एमपी रवनीत बिट्टू ने एमएलए छीना की बंदूक वाली फोटो पर कसा तंज, बोले – अब विधायक भी करने लगे गनकल्चर प्रमोट
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :


शहर के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग के बाद आप की महिला विधायक के हथियार वाली फोटो पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आप की सरकार में पंजाब का माहौल इतना खराब हो रहा है कि पंजाब को सुरक्षित करने के बजाय आप विधायक अपनी सुरक्षा के लिए खुद हथियार खरीद रहे हैं। उन्होंने विधायक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कहा कि एक तरफ आप सरकार गन कल्चर को खत्म करने की बात कर रही है तो दूसरी तरफ उनकी पार्टी की ही विधायक गन कल्चर को प्रमोट कर रही है।
कोई समय था जब पंजाब में लंगर बांटे जाते थे, लेकिन इस समय हालात यह बन गए हैं कि सरकार को बुलेट प्रूफ जैकेट बांटनी पड़ रही है। यह सब साबित करता है कि पंजाब में अपराध कितना बढ़ चुका है। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सरकार आरोपियों को दबोचने में असफल हो रही है। युवकों को लगातार गलत काम में इस्तेमाल किया जा रहा है। पंजाब सच में गैंगलैंड बन चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस सुरक्षा में रहने वाली आप विधायक को क्या खतरा है कि उन्हें हथियार खरीदना पड़ रहा है। सांसद ने कहा कि आप विधायक को साफ करना चाहिए कि यह असलाह उन्होंने गैंगस्टरों से खतरे के कारण लिया है या लोगों को डराने के लिए या फिर मंत्री पद पाने के लिए लिया है।
गैंगस्टरों को पकड़ने में सरकार असफल
विदेशों से फंड आ रहा है लेकिन सरकार आरोपियों को दबोचने में असफल हो रही है। युवाओं को इस्तेमाल किया जा रहा है। बिट्टू ने कहा पंजाब गैंगलेंड बन चुका है। विधायक से मीडिया को भी सवाल करना चाहिए कि उन किस बात का खतरा है। उन्हें गैंगस्टरों से खतरा है या लोगों को डराने के लिए असला लिया या मिनिस्ट्री लेने के लिए असला लिया। इस बात का जवाब दो विधायक छीना ही दे सकती है।
इस मामले में विधायक राजिंदरपाल कौर छीना ने कहा कि ये असला उनका नहीं है। किसी युवक ने लिया है। उस गनशाप के मालिक ने उनसे कह दिया कि फोटो क्लिक करवा दें। उन्हें नहीं पता था कि इस तरह की फोटो नेट पर डाली गई है। उनका इस असले से कुछ लेना-देना नहीं। बाकी रही बात पंजाब की तो पंजाब में सभी सुरक्षित है। सेल्फ डिफेंस में यदि कोई हथियार रखता है को वह कानून के दायरे में होकर ही रखता है। विधायक छीना ने कहा कि मेरे हलके के लोग ही मेरे गनमैन है। मुझे उनसे किसी तरह का भय नहीं बल्कि कई बार तो वह बिना गनमैन के भी कई समागमों में चली जाती है।

COMMENTS