Homeपंजाब

श्री राम लीला कमेटी सिविल लाइन ने गणपति पूजन कर दशहरा मेले का किया शुभारंभ

श्री राम लीला कमेटी सिविल लाइन ने गणपति पूजन कर दशहरा मेले का किया शुभारंभ

श्री राम लीला कमेटी सिविल लाइन ने गणपति पूजन कर दशहरा मेले का किया शुभारंभ लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  दशहरा पर्व को लेकर गणपति पूजन करते

प्रदूषण मुक्त होगा हल्का उत्तरी
लुधियाना के बहुचर्चित रिंकल हत्याकांड में नया मोड़
लुधियाना में साढ़े 8 करोड़ की लूट में 5 गिरफ्तार

श्री राम लीला कमेटी सिविल लाइन ने गणपति पूजन कर दशहरा मेले का किया शुभारंभ

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

दशहरा पर्व को लेकर गणपति पूजन करते प्रधान कीमती राय सीकरी, सुनील मेहरा, डॉ. एम. एस. चौहान, हरकेश मित्तल, गणपति पूजन में मुख्यतिथि के रूप में भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी, एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू, गुरदीप सिंह गोशा 

श्री राम लीला कमेटी सिविल लाइन की ओर से पैवेलियन माल के सामने पुरानी कचहरी में मनाए जा रहे दशहरा पर्व को लेकर गणपति पूजन प्रधान कीमती राय सीकरी, महासचि व सुनील मेहरा व डॉ. एम. एस. चौहान, सीनियर उपाध्यक्ष हरीश सग्गड़ व वाइस उपाध्यक्ष हरकेश मित्तल की अध्यक्षता में मेला ग्राउंड में किया गया। गणपति पूजन में मुख्यतिथि के रूप में भाजपा नेता गुरदेव शर्मा देबी, एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू, गुरदीप सिंह गोशा आदि ने भाग लेकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधान कीमती राय सीकरी ने कहा कि 5अक्टूबर को दशहरा पर्व राज्य स्तर पर बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरदेव शर्मा देबी, एडवोकेट विक्रम सिंह सिद्धू,ने कहा कि बुराई पर अच्छाई का प्रतीक दशहरा पर्व हमें जीवन को नेकी की राह पर चलने की प्रेरणा देता है। महासचिव सुनील मेहरा व डॉ. एम. एस. चौहान ने बताया कि 2अक्टूबर को राष्ट्रीय हिंदू मंच के पंजाब अध्यक्ष पवन शर्मा व ओ. पी.त्रिपाठी की ओर से श्रीराम सेना की शोभा यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा दंडी स्वामी चौक से शुरू होकर झंडू चौक वृंदावन रोड कैलाश सिनेमा चौक, पैवेलियन माल से होते हुए श्री शिव शक्ति मंदिर सिंडीकेट बिल्डिंग में संपन्न होगी। सीनियर उपाध्यक्ष हरीश सग्गड़ व वाइस उपाध्यक्ष हरकेश मित्तल ने कहा कि मेला ग्राउंड में दिल्ली, हरियाणा, अमृतसर से विशेष झूले बच्चो के मनोरंजन के लिए लगाए गए हैं। मेला इंचार्ज अश्वनी महाजन व प्रवीण शर्मा ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।इस अवसर पर राजू बेरी, पवन मल्होत्रा, ​​राजन बंसल पवन शर्मा, पंडित ओ. पी.त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, अशोक गुप्ता, विमल हरजाई, बनवारी हरजाई, अमित गुप्ता, सुभाष सेठी, विक्रम आनंद, अभिषेक मरवाहा, राकेश धवन, रिंकू तागड़ी, अमृत बजाज, सतीश महाजन, रमेश महाजन,आदि मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0