Homeनई दिल्ली

शिव सेना युवा मोर्चा को व्यपारी वर्ग का मिल रहा भारी समर्थन : आर डी पुरी

शिव सेना युवा मोर्चा को व्यपारी वर्ग का मिल रहा भारी समर्थन : आर डी पुरी

शिव सेना युवा मोर्चा को व्यपारी वर्ग का मिल रहा भारी समर्थन : आर डी पुरी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  शिव सेना युवा मोर्चा को उस वक्त भ

कोलकाता नगर निगम चुनाव :
दिल्ली से जैश के दो आतंकी गिरफ्तार
संसद का बजट सत्र : राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- देश में बिना डरे फैसले लेने वाली सरकार

शिव सेना युवा मोर्चा को व्यपारी वर्ग का मिल रहा भारी समर्थन : आर डी पुरी

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शिव सेना युवा मोर्चा को उस वक्त भारी बल मिला जब लुधियाना के चौड़ा बाजार के कई व्यपारियों ने बड़े आदर भाव और आपसी भाईचारक साँझ को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी एवं चेयरमैन एस डी पुरी को बुला सन्मानित किया। वहीं व्यपारी सनी चावला ने पत्रकारों सम्बोधित करते हुए कहा कि शिव सेना युवा मोर्चा की लोक भलाई नीतियां से व्यापारी वर्ग बहुत प्रभावित हुआ है। शिव सेना युवा मोर्चा जहाँ हर धर्म का बराबर आदर सम्मान किया जाता है। जल्द ही हम व्यपारी वर्ग भारी तादात में शिव सेना युवा मोर्चा के साथ जुड़ेंगे और अपनी आवाज बुलंद करेंगे। वहीं पुरी ने व्यपारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम और हमारी पार्टी शुरू से ही व्यपारी वर्ग का समर्थन करती आई है और करती रहेगी। पुरी ने कहा कि पार्टी की लोक प्रियता को देखते हुए पंजाब व देश के कई राज्यों में लोगों का समर्थन मिलना एक अच्छा संकेत है। हम हर सुख दुख में इनके साथ खड़े हैं जल्द ही हर जिले में पार्टी के नए ऑफिस खोले जा रहे हैं ताकि हर वर्ग के साथ मेलजोल बढ़ाया जाए। इस मौके पर प्रभारी समर डिसूजा, प्रधान सोनू कुमार, रवि भंडारी, अनुराग पंडित, राकेश बब्बू, कुलदीप असवाल, हरभजन सिंह, नरिंदर मिश्रा, गुरकवल सिंह, कीरत , परबजोत, हरजोत, लखवीर, हरिंदर सिंह आदि शामिल थे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0