अपने घरों दफ्तरों फ़ैक्टरियों में पूरे सम्मान के साथ लगाएं तिरंगा : आर डी पुरी लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और च
अपने घरों दफ्तरों फ़ैक्टरियों में पूरे सम्मान के साथ लगाएं तिरंगा : आर डी पुरी
लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :

शिव सेना युवा मोर्चा के राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी और चेयरमैन एस डी पुरी ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ शरारती तत्व देश की भाईचारक सांझ को तोड़ने की कोशिश कर रहें हैं पर हमारे देश के नागरिक इतने समझदार हैं कि वो इन देश विरोधी लोगों की तरफ ध्यान ही नहीं देते और इनको मुँह तोड़ जवाब देते रहते हैं। हमारे देश वासियों में देश प्रेम की भावना भरी पड़ी है। राष्ट्रीय प्रधान आर डी पुरी ने कहा कि पंजाब ने पहले भी आतंकवाद का संताप झेला है जिसमें कइयों को अपनी जाने गवानी पड़ी कई घर बर्बाद हो गए जिसको सोच कर सब की रूह कांप जाती है। कुछ शरारती तत्व पाकिस्तान के इशारों पर देश का माहौल खराब करने पर तुले हैं। हम उनका ये सपना कभी पूरा नहीं होने देंगे। चेयरमैन एस डी पुरी ने कहा कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और करते रहेंगे और सदैव हमारी भाईचारक सांझ कायम रहेगी। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि सभी अपने घरों दफ्तरों फ़ैक्टरियों में तिरंगा झंडा लगाए जो कि देश की अखंडता के लिए कई वीर जवानों ने अपना बलिदान दिया तिरंगा झंडा लगाने से उन वीरो को सच्ची श्रद्धांजलि सिद्ध होगी।

COMMENTS