Homeपंजाब

भगत सिंह को आंतकवादी कहने वाले पर हो सख्त कार्रवाई : हन्नी भारद्वाज/ विशाल मदान

भगत सिंह को आंतकवादी कहने वाले पर हो सख्त कार्रवाई : हन्नी भारद्वाज/ विशाल मदान

भगत सिंह को आंतकवादी कहने वाले पर हो सख्त कार्रवाई : हन्नी भारद्वाज/ विशाल मदान  लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) :  शहीद भगत सिंह को आंतकवादी

विशाल शोभायात्रा की तयारिया मुकमल : जगदीश भाटिया
विशाल जागरण में माँ की पावन ज्योत की विधि पूर्वक पूजा………
एआईजी राजजीत सिंह के गैर जमनाती अरेस्ट वारंट जारी

भगत सिंह को आंतकवादी कहने वाले पर हो सख्त कार्रवाई : हन्नी भारद्वाज/ विशाल मदान 

लुधियाना : (रवि वर्मा ब्यूरो) : 

शहीद भगत सिंह को आंतकवादी कहने का कड़ा संज्ञान लेते हुए शिवसेना समाजवादी के राष्ट्रीय चेयरमैन एडवोकेट हनी भारद्वाज तथा राष्ट्रीय युवा प्रधान विशाल मदान ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शहीदों के अपमान को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने भगवंत मान सरकार की तरफ इशारा करते हुए कहा कि केवल  शहीद भगत सिंह जैसी पगड़ी पहनने से ही शहीद को सम्मान नही मिलता। अगर पंजाब सरकार सचमुच शहीद भगत सिंह की विचारधारा को लेकर शासन करने की इच्छा रखती है तो वे सबसे पहले पंजाब में शहीद भगत सिंह चेयर स्थापित कर लोगो में उनके प्रति जागरूकता का भाव पैदा करने का प्रयास करे। एडवोकेट हनी भारद्वाज ने कहा भगत सिंह को भारत रत्न देने के लिए प्रस्ताव पारित कर उसे केंद्र सरकार को भेजे। यही शहीद भगत सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। राष्ट्रीय युवा प्रधान विशाल मदान ने कहा शहीदों का सन्मान करना उनकी दी हुई कुर्बानीयो को याद कर उनके मार्गदर्शन पर चल देश के लिए मर मिटने वालो सलाम करना चाहिए। शहीदों को आंतकवादी का दर्जा देने वाले को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी नए बन रहे संसद भवन में शहीद भगत सिंह, ‘राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमा स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे हमारी युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद, देशभक्ति की भावना जागेगी। देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब और पंजाबियों की प्रमुख भूमिका रही है और आज भी वे हमारी सीमाओं की रक्षा करने और राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में सबसे आगे हैं।  

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0