HomeHeathनई दिल्ली

पंजाब के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह :

पंजाब के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह :

पंजाब के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह : 17वें मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान, केजरीवाल के साथ मोहाली से खटकड़ कलां रवाना खटकड़ कलां(पंजाब) : (पी9 ब्य

नवजोत सिद्धू के इस्तीफे के बाद पंजाब कैबिनेट की आपात बैठक
धार्मिक आयोजनो से युवा वर्ग में भगती का संचार किया जा सकता : हरकेश मित्तल
एनएचएम्, नर्सिंग स्टाफ और लैब टेक्नीशियन की स्ट्राइक से लोग परेशान

पंजाब के नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह : 17वें मुख्यमंत्री बनेंगे भगवंत मान, केजरीवाल के साथ मोहाली से खटकड़ कलां रवाना

खटकड़ कलां(पंजाब) : (पी9 ब्यूरो) :

शपथ ग्रहण के लिए रवाना होने से पहले पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा के साथ भगवंत मान। मान मोहाली एयरपोर्ट गए हैं, वहां से अरविंद केजरीवाल के साथ खटकड़ कलां जाएंगे

पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर साढ़े 12 बजे शपथ लेंगे। चेहरे के तौर पर वह पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि, कार्यकाल के लिहाज से वह पंजाब के 25वें सीएम हैं। शपथ ग्रहण के लिए वह मोहाली से चौपर के जरिए खटकड़ कलां के लिए रवाना हो गए हैं। उनके साथ आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सह प्रभारी राघव चड्‌ढा भी मौजूद हैं। मान का शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में होने की भी दिलचस्प वजह है। 2011 में यहीं से पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे भगंवत मान ने सियासी जीवन शुरू हुआ था।इस समारोह में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। पुरुष बसंती रंग की पगड़ी और महिलाएं इसी रंग का दुपट्‌टा या चुन्नी ओढ़कर खटकड़ कलां पहुंचेंगे। समारोह में आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पूरी कैबिनेट समेत मौजूद रहेंगे। भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह के लिए अमेरिका से उनकी बेटी सीरत कौर मान और बेटा दिलशान मान भी खटकड़ कलां पहुंच रहे हैं। मान का 2015 में पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था।

13 एकड़ में पंडाल, समारोह में 3 मंच बनाए

खटकड़ कलां में करीब 13 एकड़ में पंडाल लगाया गया है। जिसमें 3 मंच बनाए गए हैं। पहले मंच पर नए मुख्यमंत्री भगवंत मान और गवर्नर बीएल पुरोहित होंगे। दूसरे पर सीएम अरविंद केजरीवाल और उनकी कैबिनेट बैठेगी।। तीसरे पर पंजाब के सभी 116 विधायकों के लिए कुर्सी लगाई गई है। सुरक्षा के लिए करीब 10 हजार कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह 100 एकड़ जगह में हो रहा है। जिसमें 40 एकड़ में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

भगवंत मान के लिए खास खटकड़ कलां

भगवंत मान के जीवन में खटकड़ कलां बहुत अहम है। वह शहीद ए आजम भगत सिंह के जीवन से काफी प्रभावित है। कॉमेडियन के तौर पर कामयाबी पाने के बाद से ही वह यहां आते रहे हैं। 2011में उन्होंने पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब (पीपीपी) से सियासी जीवन की शुरूआत की। इसकी घोषणा खटकड़ कलां से ही हुई थी। यहीं उन्होंने जीवन की पहला राजनीतिक भाषण दिया था। कॉमेडियन से लेकर पहली बार संगरूर सीट से सांसद चुने जाने पर भी वह यहां आए थे। नई गाड़ी खरीदने पर भी वह खटकड़ कलां में शीश झुकाने जरूर जाते हैं।

भगवंत मान का लकी आंकड़ा 16, इसीलिए 16 मार्च को शपथ

भगवंत मान 16 के आंकड़े को खुद के लिए लकी मानते हैं। उनकी पहली कैसेट ‘गोभी दीए कच्चीए व्यापारणें आई’ 16 मई 1992 को रिलीज हुई थी। 16 दिसंबर 1992 को मान की कॉमेडी कैसेट ‘कुल्फी गर्मा-गर्म’ आई, जिससे उन्हें मशहूरी मिली। राजनीतिक लिहाज से देखें तो 16 मई 2014 को ही मान पहली बार संगरूर सीट से लोकसभा सांसद चुने गए। मान की यह पहली चुनावी जीत 16वीं लोकसभा चुनाव में हुई थी। मान ने इस बार 16वीं विधानसभा के लिए CM चेहरे के तौर पर चुनाव लड़ा और उनकी पार्टी को 92 सीटें मिलीं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1