HomeHeath

काशी के लिए आज निकलेंगे वाल्मीकी श्रद्धालु :

काशी के लिए आज निकलेंगे वाल्मीकी श्रद्धालु :

काशी के लिए आज निकलेंगे वाल्मीकी श्रद्धालु : सचखंड डेरा बल्लां प्रमुख के नेतृत्व में पहला जत्था ट्रेन से बनारस के लिए होगा रवाना लुधियाना : (पी9 ब

30वी मासिक बस यात्रा माँ छिन्मस्तिका दर्शन के लिए रवाना : हर्ष बाहरी/टोनी बक्शी
पंजाब सरकार इन्वेस्ट पंजाब का झूठा और बेबुनियाद भ्रम पैदा कर रही
एडवोकेट विक्रम सिद्धू को मिला आम जनता के साथ उद्योगपतियों और व्यापारियों का भरपूर समर्थन : हरकेश मित्तल

काशी के लिए आज निकलेंगे वाल्मीकी श्रद्धालु : सचखंड डेरा बल्लां प्रमुख के नेतृत्व में पहला जत्था ट्रेन से बनारस के लिए होगा रवाना

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

श्री गुरु रविदास जयंती को लेकर प्रदेशभर के रविदासिया समुदाय के गुरुघरों में तैयारियां चल रही हैं। रविदास मंदिरों को सजाया जा रहा है। जयंती के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकालने से लेकर श्रद्धालुओं में लंगर बरताने तक के प्रबंध किए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच श्री गुरु रविदास धाम बनारस जाने के लिए जत्था भी तैयार है।
डेरा बल्लां से पहला जत्था संत निरंजन दास की अगुवाई में दोपहर एक बजे जालंधर से बनारस (काशी) के लिए रवाना होगा। जत्था बेगमपुरा एक्सप्रेस से बनारस के लिए निकलेगा और इसके सारे प्रबंध भी पूरे कर लिए गए हैं। रास्ते में लंगर की व्यवस्था की गई है। कुछ श्रद्धालु पहले ही बनारस के लिए निकल चुके हैं।

कल भी जाएगा जत्था

श्रद्धालुओं का एक जत्था आज शाम को रवाना होगा तो सोमवार को दूसरा जत्था रवाना होगा। दूसरा जत्था भी बेगमपुरा एक्सप्रेस से ही जाएगा। सभी यात्रियों ने बुकिंग पहले ही करवा रखी है। पंजाबभर से बनारस जाने वाले श्रद्धालु वहां पर 2 दिन रहेंगे और श्री गुरु रविदास जयंती मनाने के बाद वापस लौटेंगे।

स्पेशल ट्रेन पर खर्च करते हैं 45 लाख से ज्यादा

आस्था के आगे कुछ नहीं। यही वजह है कि श्रद्धालु बनारस जाने के लिए ट्रेन की विशेष बुकिंग करवाते हैं। बेगमपुरा एक्सप्रेस की विशेष बुकिंग पर करीब 45 लाख रुपए खर्च करते हैं। बनारस में भी रेलवे स्टेशन से लेकर गुरू रविदास धाम तक श्रद्धालुओं को लाने, ले जाने के लिए बसों व अन्य गाड़ियों का प्रबंध रहता है। दर्जनों बसें, कारें जीपें वहां पर श्रद्धालुओं को लेने के लिए पहुंची होती हैं। पुष्प वर्षा के बीच ही श्रद्धालुओं की रवानगी होती है और वहां पर भी स्वागत पुष्पवर्षा से ही होता है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0