विस चुनाव ड्यूटी नहीं करने वालों पर डंडा : लुधियाना में अधिकारी बोले- सरकार को लिखेंगे, बहाना बनाने वालों का मेडिकल करवाकर रिटारयमेंट दे दी जाए लु
विस चुनाव ड्यूटी नहीं करने वालों पर डंडा : लुधियाना में अधिकारी बोले- सरकार को लिखेंगे, बहाना बनाने वालों का मेडिकल करवाकर रिटारयमेंट दे दी जाए
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब में चुनाव के दौरान बहाना बनाकर ड्यूटी से राहत लेने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं है। चुनाव के बाद ऐसे कर्मचारियों का मेडिकल करवा उन्हें रिटायर करने का फैसला लिया गया है। जिला चुनाव अधिकारी ने इसका संज्ञान लेते हुए पंजाब सरकार को पत्र लिखने का ऐलान कर दिया है। उनका कहना है कि 1000 के करीब ऐसे मुलाजिम हैं, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं या अपने सास ससुर की सेवा करना चाहते हैं, इसलिए इन्हें भी घर बिठाया जाएगा। जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर कुमार ने शर्मा ने इसका ऐलान कर दिया है। उनकी तरफ से वीडियो जारी करके इस संबंधी जानकारी दी गई है।
गंभीर बीमारियों को वजह बताकर ली ड्यूटी से छूट
चुनाव में ड्यूटी से छूट के लिए लोग तरह-तरह के बहाने बना रहे हैं। ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जिन्होंने सिर्फ यही कहकर चुनाव से छूट ली है कि उन्हें गंभीर बीमारियां हैं। इसलिए वह ड्यूटी नहीं कर सकते। जिला चुनाव अधिकारी के पास रोजाना 100 के करीब ऐसी अर्जियां आई हैं। बहुत से लोगों के बहाने बेहद रोचक हैं। कुछ ने यह कहा है कि बच्चे छोटे हैं, इसलिए वह ड्यूटी नहीं कर सकते हैं तो किसी ने सास ससुर के बीमार होने या उनकी सेवा करने का बहाना लगाया है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि वह उन लोगों की कद्र करते हैं, इसलिए ऐसे लोगों को भी घर बिठाने के लिए कहेंगे।

COMMENTS