कांग्रेस को बड़ा झटका "आप " के हुए गुरप्रीत गोगी : भारत भूषण आशू पर लगाए गंबीर आरोप कहा रावण है, दूसरे के हकों पर डाका मारता है लुधियाना : (पी9
कांग्रेस को बड़ा झटका “आप ” के हुए गुरप्रीत गोगी : भारत भूषण आशू पर लगाए गंबीर आरोप कहा रावण है, दूसरे के हकों पर डाका मारता है
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के चेयरमैन एवं पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गोगी ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है। वह पिछले नगर निगम चुनाव में मेयर नहीं बनाए जाने से पार्टी से नाराज चल रहे थे और उनकी यह नाराजगी पार्टी छोड़ते समय भी सामने आई है। गुरप्रीत गोगी ने आप में जाते ही कांग्रेस के मंत्री भारत भूषण आशू पर बड़े आरोप लगाए हैं।उन्होंने कहा कि भारत भूषण आशू के कारण आज लुधियाना में पूरी कांग्रेस बिखर चुकी है। पहले खुद का मेयर और बाद में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट का चेयरमैन खुद का लगाकर दूसरे नेताओं के हकों पर डाका मारा गया है। भारत भूषण आशू लुधियाना का रावण है और अब इस बदी की नेकी से लड़ाई होगी। यह कहकर गोगी ने इशारा किया है कि वह आम आदमी पार्टी की टिकट पर आशू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
लगातार 4 बार पार्षद रहे, लेकिन मेयर नहीं बन पाए थे गोगी
कांग्रेस के पांच साल तक जिला अध्यक्ष रहे गुरप्रीत सिंह गोगी 2002 से अब तक 4 बार लगातार पार्षद चुने गए हैं। 2018 चुनाव के दौरान वह कांग्रेस की तरफ से मेयर पद के लिए दावेदार थे और 2017 में विधानसभा चुनाव भी लड़ने के इच्छुक थे। 2017 में टिकट कटने और 2018 में मेयर नहीं बन पाने के कारण वह पार्टी से नाराज चल रहे थे।
कांग्रेस की तरफ से उन्हें पंजाब स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन का चेयरमैन लगाया गया था, लेकिन वह पार्टी में पिछले कुछ समय से साइड लाइन चल रहे थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद और चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के दौरान से वह जिला इकाई में भी साइड लाइन ही थे।
भरे मन से छोड़ी कांग्रेस, पार्टी ने चाहा तो चुनाव लडूंगा
गुरप्रीत सिंह गोगी ने कहा कि वह भरे मन से कांग्रेस छोड़ रहे हैं। पार्टी के साथ दशकों तक काम किया है, लेकिन अब यहां पर आम वर्कर की सुनवाई नहीं रही है। हमारे हकों पर डाका मारा गया है और यही कारण है कि मजबूरन पार्टी छोड़नी पड़ रही है। अब आम आदमी पार्टी में रहकर राजनीति करूंगा और पार्टी चाहेगी तो चुनाव जरूर लडूंगा।

COMMENTS