रामपुर के डीएम बोले-आचार संहिता का कड़ाई से होगा पालन, मजिस्ट्रेट लगातार करेंगे चेकिंग मुरादाबाद : (पी9 ब्यूरो) : भारत निर्वाचन आयोग ने व
रामपुर के डीएम बोले-आचार संहिता का कड़ाई से होगा पालन, मजिस्ट्रेट लगातार करेंगे चेकिंग
मुरादाबाद : (पी9 ब्यूरो) :

भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा कर दी है। रामपुर में पांचों विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण में मतदान होगा। प्रशासन के कंधों पर इस समय दोहरी जिम्मेदारी है। एक ओर निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक चुनाव संपन्न कराना तो दूसरी ओर तेजी से फैल रही कोराना महामारी से जनता को बचाना बड़ी चुनौती है। ऐसे हालात में अधिकारी किस तरह काम करेंगे। इसे लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ से बात की उन्होंने कहा ने कहा कि हम चुनाव को लेकर काफी पहले से तैयारी में लगे हैं। मतदान केंद्रों पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
सवाल : कोरोना महामारी के बीच शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने क्या प्लानिंग की है?
जवाब : चुनाव को लेकर हम काफी पहले से तैयारी में लगे हैं, जिन मतदान केंद्रों पर गड़बड़ी की आशंका है, उन्हें चिह्नित कर लिया गया है। अधिकारी वहां जाकर लोगों के साथ मीटिंग भी कर चुके हैं। उनसे शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील के साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि गड़बड़ी की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलेभर में बड़े पैमाने पर शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।
सवाल : चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कितने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है?
जवाब : जिले के सभी थानों की पुलिस ने शरारती तत्वों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई की है। 46502 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। 127 शरारती तत्वों पर गुंडा एक्ट लगाया है और 14 को जिला बदर किया गया है।
सवाल : चुनाव के दौरान तमाम स्थानों पर भीड़ जमा होती है, ऐसे में कोविड गाइड लाइन का अनुपालन कैसे कराया जाएगा?
जवाब : चुनाव के साथ ही महामारी से बचाव भी जरूरी है। इसलिए लोग कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करते रहें, इसके लिए जरूरी कार्रवाई की जाएगी। हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि भीड़ न लगाई जाए। शारीरिक दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग भी करें।
सवाल : आचार संहिता का अनुपालन कराने के लिए अफसरों को क्या निर्देश दिए गए हैं?
जवाब : सबसे पहले सड़कों पर लगी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटवाई जा रही है। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी। जरूरत पड़ने पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
सवाल : चुनाव में धन का दुरुपयोग रोकने के लिए क्या कदम उठा रहे हैं?
जवाब : विधान सभा चुनाव में किसी को भी धन का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति मतदाताओं को प्रलोभन देते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मजिस्ट्रेट तैनात कर सड़कों पर चेकिंग कराई जाएगी। अगर किसी के पास अवैध रूप से ले जाई जा रही धनराशि पकड़ी जाती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

COMMENTS