HomeHeath

गुरकिरपाल सिंह फिर बने बार काउंसिल के प्रधान

गुरकिरपाल सिंह फिर बने बार काउंसिल के प्रधान

गुरकिरपाल सिंह फिर बने बार काउंसिल के प्रधान  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर एडवोकेट गुरकिरपाल सिंह गिल

करोना महामारी दौरान भी देश को महामारी से बचा कर निकालना अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : हरकेश मित्तल
कांग्रेस पार्टी अपनी अंतर् कलह छोड़ विकास की तरफ दे ध्यान : योगेश गुप्ता काली
एस डी पी सीनियर सकेंडरी स्कूल में साक्षरता दिवस पर रैली का आयोजन किया गया : बलराज भसीन

गुरकिरपाल सिंह फिर बने बार काउंसिल के प्रधान 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रधान पद पर एडवोकेट गुरकिरपाल सिंह गिल ने प्रचंड बहुमत से फिर से जीत दर्ज करने जश्न मनाते 

जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) के चुनाव में प्रधान पद पर एडवोकेट गुरकिरपाल सिंह गिल ने प्रचंड बहुमत से फिर से जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 199 वोट से हराया। उन्होंने 820 वोट हासिल किए, जबकि निकटतम प्रत्याशी विपन सग्गड़ को 621, नवल किशोर छिब्बर को 609 और हरजोत सिंह हरिके को 251 वोट मिले। उनकी इस जीत पर हरीश राय ढांडा, गुरप्रीत सैनी, गगन सैनी, नितिन कपिला, ईश्वरजोत आहूजा, अरुण कंवल ने उन्हें बधाई दी।
चुनाव को आब्जर्वर चेतन वर्मा, रिटर्निंग अफसर केआर सीकरी, जेएस परमार और कमल ज्योति ने बताया कि स्थानीय पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदान सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक चला। चुनाव में 3064 में से 2326 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बार काउंसिल आफ पंजाब एंड हरियाणा के निर्देशों के अनुसार 49 वकीलों को वोट डालने से रोक दिया गया था। ये वो वकील थे, जो काउंसिल के साथ रजिस्टर्ड नहीं थे।
उपाध्यक्ष पद पर गुरमीत सिंह विजेता रहे। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार गुरबख्शीश सिंह बेदी को 219 वोट से हराया। गुरमीत को 1226 और बेदी को 1007 मत मिले। बार संघ सचिव पद पर मंदीप सिधू व विकास गुप्ता में हार-जीत का अंतर काफी कम होने के चलते विवाद हो गया। सिधू करीब 10 वोटों से आगे बताए जा रहे थे। इसके बाद दोबारा वोटों की गिनती की गई। मंदीप सिधू को 999 और विकास गुप्ता को 990 वोट मिले बताए जा रहे थे। उम्मीदवार चरनजीत सिंह तीसरे स्थान पर थे। फाइनांस सेक्रेटरी के पद पर गुरपाल बेदी विजयी रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी के पदों पर अनिता 1048, दमनप्रीत 892, अमित राणा 1035, साहिल सेतिया 1083, लवप्रीत 977 तथा अंशुल शर्मा 989 वोट लेकर विजयी हुए।
चुनाव का परिणाम आने के बाद कोर्ट परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला। विजयी उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जश्न में डूबे रहे। समर्थक खुशी में उत्साहित नजर आए और नारेबाजी करते रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0