HomeHeath

रुपए लेकर एसएसपी -डीएसपी की तैनाती के आरोप से बिगड़ा माहौल

रुपए लेकर एसएसपी -डीएसपी की तैनाती के आरोप से बिगड़ा माहौल

पंजाब में 2 मंत्रियों की भिड़ंत : रुपए लेकर एसएसपी -डीएसपी की तैनाती के आरोप से बिगड़ा माहौल, मंत्री रंधावा और राणा के बीच सीएम के सामने ही घमासान

लुधियाना नगर निगम कुम्भकर्णी नींद में : ऐडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
सनातन धर्म के प्रचार व् प्रसार में प्रधान स्व.अशोक जैन जी का योगदान अतुलनीय : अमन जैन
जन्माष्टमी पर्व पर श्री जुगल जोड़ी सरकार जी को लगाया जायेंगे छप्पन भोग : अमन जैन

पंजाब में 2 मंत्रियों की भिड़ंत : रुपए लेकर एसएसपी -डीएसपी की तैनाती के आरोप से बिगड़ा माहौल, मंत्री रंधावा और राणा के बीच सीएम के सामने ही घमासान

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब में माफिया और करप्शन खत्म करने का दावा करने वाली चन्नी सरकार बड़े विवाद में घिर गई है। गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की मीटिंग के बाद दो मंत्री आपस में भिड़ गए। यह भिड़ंत पंजाब में रुपए लेकर एसएसपी और डीएसपीको तैनात करने के आरोप को लेकर हुई।
जिस वक्त मंत्री आपस में लड़ रहे थे, वहां सीएम चरणजीत चन्नी भी मौजूद थे। उन्होंने बीचबचाव कर माहौल शांत कराया। हालांकि मंत्रियों की लड़ाई की आवाज इतनी तेज थी कि पंजाब भवन के भीतर आवाज गूंजने लगी। जिसके बाद हॉल का दरवाजा भी बंद कराया गया। अब तक कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार पर यह आरोप लगाए जा रहे थे, लेकिन अब चन्नी सरकार भी इस विवाद में घिर गई है।

ऐसे शुरू हुआ विवाद

कैबिनेट मीटिंग के बाद सभी अफसरों को भेज दिया गया। इसके बाद डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने कहा कि उन पर पैसे लेकर एसएसपी और डीएसपी को तैनात करने के आरोप लग रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मंत्री ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा से पूछा तो बाजवा ने कहा यह बात उन्हें टेक्निकल एजुकेशन और रोजगार जेनरेशन मंत्री राणा गुरजीत ने कही थी। इसके बाद रंधावा और राणा आमने-सामने हो गए। दोनों के बीच तू तू- मैं मैं की नौबत आ गई। दोनों को सीएम चन्नी ने शांत कराया। इसके बाद गुस्साए तेवरों के साथ दोनों वहां से निकल गए। देर रात सीएम ने दोनों में सुलह कराने की कोशिश की।

रजिया ने भी उठाए सवाल

कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने भी सरकार पर सवाल उठा दिए। दरअसल, जब रुपए लेकर एसएसपी लगाने का मुद्दा उठा तो सीएम ने कहा कि मंत्रियों, विधायकों और स्थानीय नेताओं से चर्चा कर एसएसपी की नियुक्ति कर रहे हैं। उन्होंने मंत्री रजिया से पूछा कि मालेरकोटला में उनसे पूछकर ही एसएसपी लगाया गया। हालांकि इस पर रजिया ने हां तो कहा, लेकिन पूछा कि फिर एसएसपी को कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास जाने के लिए किसने कहा। यह सुनकर सभी खामोश हो गए।

बेअदबी और एसटीएफ रिपोर्ट पर भी बहस

इस दौरान मंत्री राणा गुरजीत ने गृह विभाग देख रहे रंधावा से पूछा कि बरगाड़ी बेअदबी और ड्रग्स केस में अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। ड्रग्स से जुड़ी स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की रिपोर्ट क्यों सार्वजनिक नहीं की जा रही।

रैली को लेकर भी भिड़ंत

इसके बाद राणा गुरजीत ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी में कांग्रेसी एमएलए नवतेज चीमा उनकी रैली नहीं होने दे रहा। रैली के टेंट उखाड़ दिए गए। इस मामले में डिप्टी सीएम रंधावा ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर रंधावा ने कहा कि केस पुलिस ने दर्ज करना होता है, मंत्री ने नहीं। रंधावा ने यहां तक कह दिया कि राणा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कुछ नहीं कहा।

पूर्व डीजीपी ने कैप्टन सरकार पर लगाए थे आरोप

इससे पहले पूर्व डीजीपी मुहम्मद मुस्तफा ने आरोप लगाए थे कि कैप्टन सरकार के वक्त रुपए लेकर एसएसपी तैनात किए जाते थे। मुस्तफा कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं। मुस्तफा का दावा था कि कैप्टन के करीबी मंत्री को एसएसपी नियुक्त होने के बदले एक अफसर ने 40 लाख रुपए दिए थे। मुस्तफा ने रुपए न लौटाने पर शिकायत की चेतावनी दी थी, लेकिन बाद में वह भी खामोश हो गए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0