लुधियाना के उद्यमियों संग मिल मंथन करेंगे सीपी भुल्लर, फोकल प्वाइंट सहित शहर के सुधार पर होगी चर्चा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : फोकल प्वाइंट मे
लुधियाना के उद्यमियों संग मिल मंथन करेंगे सीपी भुल्लर, फोकल प्वाइंट सहित शहर के सुधार पर होगी चर्चा
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
फोकल प्वाइंट में आने वाली समस्याओं, वेतन और एडवांस के दिनों में बढ़ने वाली लूटपाट की घटनाओं, इंडस्ट्रीयल इलाकों की सिक्योरिटी को लेकर पुलिस और उद्यमियों के आपसी तालमेल से होने वाले कार्यो की समीक्षा को लेकर उद्यमियों की एक बैठक आज पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के साथ होगी। पुलिस पब्लिक फाउंडेशन की ओर से आयोजित यह बैठक शाम चार बजे पक्खोवाल रोड स्थित होटल आगाज में होगी। फाउंडेशन के वरिष्ठ उपप्रधान नीरज सतीजा ने बताया कि इस दौरान 50 डाक्टरों को कोविड में किए गए कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा।
ट्रैफिक में सुधार को लेकर हाेगी चर्चा
इस दौरान लुधियाना के सभी औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान शहर के लाॅ एंड आर्डर के साथ साथ ट्रैफिक में सुधार को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस दौरान सीपी लुधियाना के उद्यमियों संग पुलिस प्रशासन की ओर से लुधियाना के लिए किए जा रहे बेहतर कार्याें के बारे में भी बताएंगे। इसके अलावा कई अहम प्रोजेक्ट इंडस्ट्रियल इलाकों में चलाए जा रहे हैं, जिसके लिए फीडबैक भी लिया जाएगा।

COMMENTS