केजरीवाल ने पंजाब ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को भी नई दिशा दी है : कुलवंत सिद्धू सिद्धू के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने हलका आत्म नगर में "झाड़
केजरीवाल ने पंजाब ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को भी नई दिशा दी है : कुलवंत सिद्धू
सिद्धू के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी ने हलका आत्म नगर में “झाड़ू अभियान” का आयोजन किया
लुधियाना, 7 नवंबर (पी9 ब्यूरो) :



आम आदमी पार्टी के पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश पर आत्म नगर हलका प्रभारी कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में आत्म नगर में “झाड़ू अभियान” का आयोजन किया। जिसमें एस. सिद्धू के अलावा डॉ. दीपक बंसल, विशाल अवस्थी, बिक्रमजीत सिंह, शमशेर सिंह ग्रेवाल, एडवोकेट परमबीर प्रिंस, बाबा बिश्ना अंबेडकर, इंद्रजीत चोपड़ा, मंगलनाथ बाली, निक्की कोहली, परमपाल सिंह बावा, जगदीप सिंह रिंकी, नरिंदर मोधगिल, यशपाल शर्मा, भूपिंदर सिंह पटियाला, अरुण तनेजा, जसप्रीत सिंह, गोविंद आदि उपस्थित थे। गोल मार्केट में आयोजित इस कार्यक्रम के अवसर पर बोलते हुए श्री सिद्धू ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को शिअद-भाजपा और कांग्रेस पार्टी की गलत नीतियों के बारे में जागरूक करना और कैसे इन पारंपरिक पार्टियों ने आंतरिक समझौतों के तहत पंजाब को लूटा है। उन्होंने कहा सत्ता हासिल करने के लिए धर्म और जाति के नाम पर पंजाब राज्य को बांटकर राजनीतिक रोटी सेकी है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा को पंजाब की जनता ने शुरू से ही नकारा है और कांग्रेस भी झूठ के ठहाके लगा रही है। जिसका जवाब आने वाले चुनाव में जनता द्वारा जरूर मिलेगा, एक व्यक्ति के सिर पर साढ़े चार साल की बेकारी डालकर कांग्रेस अपने किये हुए वादों से मुकर नहीं सकती। कुलवंत सिद्धू ने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल के शुक्रगुजार हैं जिन्होंने न केवल पंजाब को बल्कि देश की राजनीति को भी एक नई दिशा दी है। आम आदमी पार्टी की नीतियों ने मुख्यमंत्री चन्नी को जबरन ही सही लोगों तक पहुंचाया है लेकिन पंजाब के लोग इतने भी भोले नहीं हैं। पंजाब की कांग्रेस और अकाली कभी भी आप का मुकाबला नहीं कर सकते। जिस तरह केजरीवाल ने आम आदमी की तरह दिल्ली की सूरत बदल दी है। जबकि मुख्यमंत्री चन्नी को कभी मंत्री के रूप में नहीं देखा गया है, अब वे आम आदमी होने का नाटक कर रहे हैं क्योंकि चुनाव नजदीक हैं।

COMMENTS