कांग्रेसियों के निशाने पर अमरिंदर : नवजोत सिद्धू के पक्ष में आए राजा वड़िंग, कैप्टन से कहा- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ कर देख लें पूर्व सीएम लुधियाना :
कांग्रेसियों के निशाने पर अमरिंदर : नवजोत सिद्धू के पक्ष में आए राजा वड़िंग, कैप्टन से कहा- मेरे खिलाफ चुनाव लड़ कर देख लें पूर्व सीएम
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
पंजाब सरकार के परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कैप्टन अमरिंदर सिंह पर कटाक्ष किया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 7 पेज का इस्तीफा देते हुए कांग्रेस को छोड़ दिया है। राजा वड़िंग ने ट्वीट करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू का पक्ष लिया है। वह कहते हैं कि आप ने अपने इस्तीफे में कहा है कि कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू के पाकिस्तान से रिश्तों पर सॉफ्ट कॉर्नर लिया है और इसलिए वह पार्टी छोड़ रहे हैं, जबकि जिस भारतीय जनता पार्टी से आप सीट शेयरिंग की बात कर रहे हैं वह किसान विरोधी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री नवाज शरीफ के साथ फोटो शेयर करते हुए कहा है कि यह कुछ तस्वीरें भी देख लें। दरअसल कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने इस्तीफे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास करते हुए लिखा कि वह सिद्धू को लेकर काफी सरल रहे हैं और उन्हें बेहद बुरे तरीके से इग्नोर किया गया है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर देख लें
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को अपने सलाहकारों के चंगुल से बाहर निकलना चाहिए। वह उन्हें गलत सर्वे दे रहे हैं। वह पहले भी चुनाव लड़कर देख चुके हैं और जो वोट मिले मैं बताना नहीं चाहता हूं। वह भावुक होकर कह देते हैं कि वह नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। मैं तो कह रहा हूं कि वह मेरे खिलाफ चुनाव लड़ कर देख लें, पानी नहीं मांगने दूंगा। जबकि वह कांग्रेस पार्टी के छोटे से नेता हैं।
कैप्टन ने नहीं दिया था परिवहन विभाग
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कैप्टन की कैबिनेट में परिवहन मंत्री बनना चाहते थे, मगर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ऐसा नहीं किया था। इसके बाद राजा वड़िंग और कैप्टन के बीच दूरियां बढ़ गई थीं। इसके बाद जब भी मौका मिला तो राजा वड़िंग ने हमेशा उन पर शब्दी हमला बोला है। वह कहते आए हैं कि ट्रांसपोर्ट माफिया के जन्मदाता सुखबीर बादल हैं और कैप्टन अमरिंदर सिंह का बादलों से समझौता रहा है।

COMMENTS