HomeकोरोनावायरसUncategorized

15 हजार में देसी कट्टे ला बदला लेने को रेकी के बाद………..

दो गिरफ्तार, तीन कट्टे, सात गोलियां, एक खाली खोल और बाइक बरामद

15 हजार में देसी कट्टे ला बदला लेने को रेकी के बाद………..

हैबोवाल जस्सियां रोड इलाके की वारदात : 15 हजार में देसी कट्टे ला बदला लेने को रेकी के बाद जिम से लौट रहे युवक को मारी थी गोली दो गिरफ्तार, तीन

सुखबीर बाेले-गांधी परिवार के आदेश पर हुआ था सिखों का नरसंहार
Online dating sites Etiquette For individuals that Don’t Wish to Meet face-to-face
पंजाब में रोजाना हो रहे खाद्यान्न घोटालों को देखते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री को उनके पद से हटाया जाए..एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

हैबोवाल जस्सियां रोड इलाके की वारदात : 15 हजार में देसी कट्टे ला बदला लेने को रेकी के बाद जिम से लौट रहे युवक को मारी थी गोली

दो गिरफ्तार, तीन कट्टे, सात गोलियां, एक खाली खोल और बाइक बरामद

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

एक हफ्ता पहले जिम से लौट रहे युवक का अपहरण करने की कोशिश के दौरान गोली मारकर भागने वाले दो आरोपियों को थाना हैबोवाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान शुभम उर्फ सोनू(19) और गुरविंदरपाल सिंह उर्फ मनी(20) के रूप में हुई है। उनके कब्जे से तीन कट्टे, सात गोलियां, एक खोल और बाइक बरामद हुआ है।

जाॅइंट कमिश्नर भागीरथ मीना और एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि 5 अक्टूबर को जिम से लौट रहे सौरव शर्मा नाम के युवक को आरोपी शुभम और उसके एक साथी ने गोली मार दी थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल के दौरान 11 अक्टूबर की रात को आरोपियों को इलाके से ही काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान शुभम ने बताया कि वो भी सौरव के साथ एक ही जिम में एक्सरसाइज करता था।
करीब एक साल पहले सौरव की और शुभम के दोस्तों में लड़ाई हो गई थी। जब शुभम छु़ड़वाने के लिए गया तो सौरव ने उसे ही पीट दिया था। इसके बाद जब भी वो आता-जाता तो उसे जलील करता था। इसकी रंजिश शुभम ने रखी हुई थी। लिहाजा उसने एक साल बाद वारदात से 10 दिन पहले अपने दोस्त गुरविंदरपाल सिंह के साथ जाकर हरदोई से तीन देसी कट्टे 15 हजार रूपए में लेकर आए।
इसके बाद दो दिन तक सौरव की रेकी करते रहे। तीसरे दिन उन्होंने जस्सियां रोड इलाके में वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शुभम मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता था और गुरविंदर प्राइवेट टैक्सी ड्राइवर है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर ले अगली जाँच कर रही है। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0