HomeHeathनई दिल्ली

देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम केजरीवाल

देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम केजरीवाल

सेखवां परिवार से मिलकर जालंधर पहुंचे केजरीवाल : देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम केजरीवाल, अमृतसर एयरपोर्ट से गुरदासपुर जाकर लौटे जालंधर लुधि

ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਮਤਿ ਕੀਰਤਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰਚਾਰਕ ਕੌਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਭਾਈ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਜਮਾਲਪੁਰੀ ਦੇ ਅਕਾਲ ਚਲਾਣੇ ਤੇ ਦੁੱਖ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ
लोक इंसाफ पार्टी की पहली रैली हल्का उत्तरी में “भ्रष्टाचार को समाप्त करने की 117 शपथ” के तहत आयोजित की गई
ऐडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू के नेतृत्व में जवाहर नगर में बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

सेखवां परिवार से मिलकर जालंधर पहुंचे केजरीवाल : देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम केजरीवाल, अमृतसर एयरपोर्ट से गुरदासपुर जाकर लौटे जालंधर

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

अरविंद केजरीवाल मंगलवार बाद दोपहर दिल्ली से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे।
अरविंद केजरीवाल मंगलवार देर शाम जालंधर के प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए

दो दिन के पंजाब दौरे पर पहुंचे आम आदमी पार्टी (आप) से राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार देर शाम जालंधर के देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए। केजरीवाल शाम 7 बजे माता रानी से आशीर्वाद लेने पहुंचे। वह रात को यहां होने वाले जागरण में भी शिरकत कर रहे हैं।
पार्टी प्रवक्ता राघव चड्ढा ने बताया कि कि देवी तालाब मंदिर दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यह 51 शक्ति पीठों में से एक है। यहां जिसने जो मांगा, वह उसे मिला है। केजरीवाल ने भाईचारक सांझ, प्यार और खुशहाल पंजाब के लिए अरदास की।
इससे पहले केजरीवाल अमृतसर एयरपोर्ट से सीधे गुरदासपुर के सेखवां गांव पहुंचे और वहां पूर्व मंत्री सेवा सिंह सेखवां के निधन पर उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा, सांसद भगवंत मान, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा और विधायक बलजिंदर कौर भी थे। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि सेवा सिंह सेखवां के निधन से उनकी पार्टी और पंजाब की सियासत को नुकसान हुआ है। 6-7 महीने से बीमारी से जूझ रहे सेखवां दिल्ली में इलाज करवा रहे थे। अचानक उनका देहांत हो गया। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दुख है। वह और पूरी आम आदमी पार्टी सेखवां परिवार के साथ है।

कुछ समय पहले ही आप का हिस्सा बने थे सेखवां

शिरोमणि अकाली दल बादल से अलग हुए सेवा सिंह सेखवां ने कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। उनका 7 अक्टूबर को देहांत हो गया था। वे अगस्त माह में ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। केजरीवाल अमृतसर पहुंचने के बाद सीधे गुरदासपुर में सेखवां के पैतृक घर गए।

पंजाब आगमन से पहले अकाली दल का तंज

अरविंद केजरीवाल के पंजाब आगमन से पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) बादल की तरफ से तंज कसा गया है। शिअद ने सोशल मीडिया पर केजरीवाल का कार्टून पोस्ट किया है। इसमें लिखा है कि दिल्ली में लग रहे 8 से 10 घंटे के बिजली कट तो पंजाब में 24 घंटे बिजली कैसे देंगे। शिअद ने अरविंद केजरीवाल का हाथ में झाड़ू लेकर हवा लेते हुए का कार्टून पोस्ट किया है। यह तब है, जब पूरे देश में बिजली का संकट है और अरविंद केजरीवाल दावा करते रहे हैं कि कुछ भी हो जाए, दिल्ली में बिजली संकट नहीं आ सकता।
यही नहीं, वह दिल्ली की तरह पंजाब में भी 24 घंटे और सस्ती बिजली सप्लाई की पहली गारंटी पंजाब निवासियों को दे चुके हैं। शिअद की तरफ से यह तंज इसलिए भी अहम है, क्योंकि अरविंद केजरीवाल भी अब शिअद की तरह हिंदू वोट साधने में लगे हुए हैं।

सुखबीर बादल के बाद केजरीवाल का हिंदू प्यार उमड़ा

सुखबीर सिंह बादल पिछले कुछ समय से हिंदू वोट बैंक को अपनी तरफ करने के प्रयास में लगे हैं। वह लुधियाना के कई हिंदू मंदिरों में नतमस्तक हो चुके हैं और मां चिंतपूर्णी के दरबार में भी माथा टेक चुके हैं। वह कुछ दिन पहले देवी तालाब मंदिर भी गए थे। अब अरविंद केजरीवाल आये हैं तो वह सिर्फ देवी तालाब मंदिर में ही माथा नहीं टेक रहे, बल्कि जागरण में भी हिस्सा लेंगे। हाथ से जा रहे ग्रामीण वोट बैंक के बाद लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां हिंदू वोट बैंक की तरफ अपना झुकाव दिखा रही हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0