आम आदमी पार्टी का असली लक्ष्य भ्रष्टाचार और माफिया राज खत्म करना : कुलवंत सिद्धू वार्ड नं 45 से आप में शामिल हुए कांग्रेस के कई नेता लुधियाना :
आम आदमी पार्टी का असली लक्ष्य भ्रष्टाचार और माफिया राज खत्म करना : कुलवंत सिद्धू
वार्ड नं 45 से आप में शामिल हुए कांग्रेस के कई नेता
लुधियाना : 1 अक्टूबर : (पी9 ब्यूरो) :

हलका आत्म नगर के वार्ड नं. 45 में आम आदमी पार्टी की अहम बैठक हुई, जिसमें हलका आत्म नगर प्रभारी कुलवंत सिंह सिद्धू ने विशेष रूप से भाग लिया, उनके साथ मंगल नाथ बाली, इंद्रजीत चोपड़ा और बिश्ना बाबा भी थे। इस अवसर पर वार्ड नंबर 45 से कांग्रेस पार्टी के कई नेता एवं सेवानिवृत्त एसडीओ चमन लाल चोपड़ा अपने कई सहयोगियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी जीवन आशा जो महिला कांग्रेस की वार्ड प्रधान थीं उन्हें आम आदमी पार्टी की महिला मंडल की वार्ड न. 45 की प्रधान नियुक्त किया गया। उनके साथ के.के. मिश्रा, जे.के. वर्मा, श्रीकांत, बिमला शर्मा, डी.के. सिंह, धर्मिंदर सिंह, बब्बी, नरेश नारायण और अन्य कई नेता आप में शामिल हुए। उपस्थित नेताओं का स्वागत करते हुए कुलवंत सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब के लोग आप में शामिल हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी का मकसद पंजाब को हर तरह से आगे लाना है।आम आदमी पार्टी का असली लक्ष्य भ्रष्टाचार और माफिया शासन को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तरह पंजाब में अच्छी स्वास्थ्य-शिक्षा और प्रशासनिक ढांचा मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध हैं। पंजाब में जहां भ्रष्टाचार खत्म होगा वहीं खजल खुआरी से भी लोग सुरक्षित रहेंगे। कुलवंत सिद्धू ने कहा कि अकाली दल और कांग्रेस के बीच सीट की जंग में पंजाब लगातार नुक्सान हो रहा है। जिसका पंजाब के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे और वोट के रूप में दोनों पारंपरिक पार्टियों से बदला लेंगे।

COMMENTS