HomeHeath

पार्षद राशि अग्रवाल को दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी

पार्षद राशि अग्रवाल को दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी

पार्षद राशि अग्रवाल को दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी  लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  ब्रदर सेवा

बिक्रम सिंह मजीठिया पर मामला दर्ज करना बड़ी भूल : गोशा
ਅਰਵਿੰਦਰ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੀਡਰਾਂ ‘ਚ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਲਿਆਂਦਾ : ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੱਧੂ
देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए सीएम केजरीवाल

पार्षद राशि अग्रवाल को दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

ब्रदर सेवा दल की तरफ से दो अक्टूबर को करवाए जाने वाले विशाल माँ भगवती जागरण का पार्षद राशि अग्रवाल एवं महला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मनीषा कपूर को ब्रदर सेवा दल के चेयरमैन नितिन भंडारी, वाईस चेयरमैन टोनी बक्शी, नौजवान सभा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी, युवा नेता अजय धोनी ने माँ भगवती जागरण के लिए निमंत्रण दिया। ब्रदर सेवा दल के चेयरमैन नितिन भंडारी एवं नौजवान सभा सोसाइटी के प्रधान हर्ष बाहरी ने बताया की ब्रदर सेवा दल की तरफ से सभी के सहयोग से दो अक्टूबर को विशाल माँ भगवती जागरण करवाया जा रहा है। जिसमे अलग अलग भजन गायक अपनी हाजरी लगवाएगे। विशेष हाजरी शिव भारद्वाज, रोबिन राज तथा दविंदर भारद्वाज सुन्दर भेंटो को गा माँ के चरणों में अपनी अपनी हाजरी लगवाएगे। नितिन भंडारी ने बताया की माँ की पवित्र ज्वाला ज्योति माँ ज्वाला मंदिर फब्वारा चौक से सुबह ग्यारह बजे लायी जाएगी एवं ज्वाला ज्योति की शोभायात्रा बड़ी ही श्रद्धा से रघुबीर पार्क से शुरू कर दरबार तक लायी जाएगी। उन्होंने बताया कि जागरण की ज्योति रात साढ़े सात बजे परचंड की जायेगी। माता रानी का लंगर अटूट बरताया जायेगा। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0