HomeHeath

कैप्टन अमरिंदर की टिप्पणी से बिफरे मोहम्मद मुस्तफा

कैप्टन अमरिंदर की टिप्पणी से बिफरे मोहम्मद मुस्तफा

नवजोत सिद्धू पर कैप्टन अमरिंदर की टिप्पणी से बिफरे मोहम्मद मुस्तफा, कहा- मुझे मुंह खोलने के लिए मजबूर न करें चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :  नवजोत सि

ਪ੍ਰਧਾਨਮੰਤਰੀ ਨਰਿੰਦਰ ਮੋਦੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ,’ਸੇਵਾ ਤੇ ਸਮਰਪਣ’ ਵਜੋਂ ਡੰਡੀ ਸਵਾਮੀ ਮੰਦਿਰ ਹਵਨ ਯੱਗ ਕਰਕੇ ਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੜ੍ਹਨ ਯੋਗ ਸਮੱਗਰੀ ਵੰਡ ਕੇ ਮਨਾਇਆ : ਐਡਵੋਕੇਟ ਬਿਕਰਮ ਸਿੱਧੂ
धार्मिक आयोजनो से युवा वर्ग में भगती का संचार किया जा सकता : हरकेश मित्तल
कैट के बैनर तले देश भर के कपड़ा एवं फुटवियर संगठन करेंगे राष्ट्रीय आंदोलन : हरकेश मित्तल कैट अध्यक्ष पंजाब

नवजोत सिद्धू पर कैप्टन अमरिंदर की टिप्पणी से बिफरे मोहम्मद मुस्तफा, कहा- मुझे मुंह खोलने के लिए मजबूर न करें

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) : 

नवजोत सिंह सिद्धू पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की टिप्पणी के बाद पंजाब के पूर्व डीजीपी व सिद्धू के रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा बिफर गए

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल बाजवा का दोस्त बताया था। सिद्धू को देश विरोधी कहने की कैप्टन की टिप्पणी पर सिद्धू के मुख्य रणनीतिक सलाहकार व पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने पलटवार किया है। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कैप्टन अमरिंदर सिंह पर वार किया। 

अपने पहले ट्वीट में मुस्तफा ने कहा – कैप्टन सर, हम लंबे समय से पारिवारिक मित्र रहे हैं। मुझे मेरा मुंह खोलने के लिए मजबूर न करें। मुझे आपकी बड़े आराम के साथ सहज स्वभाव झूठ बोलने की सामर्थ्य के बारे में अच्छी तरह पता है। नवजोत सिंह सिद्धू पर आप कोई भी राजनीतिक हमला करो, कोई बात नहीं, लेकिन उनकी देशभक्ति और राष्ट्रवाद के बारे में बात न करो।

दूसरे ट्वीट में मोहम्मद मुस्तफा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाकिस्तानी महिला मित्र का जिक्र करते हुए आरोप लगाया है कि आप तो 14 साल से आइएसआइ की एजेंट के साथ हो। मुस्तफा ने महिला मित्र की तरफ से कैप्टन सरकार में दखलंदाजी का जिक्र भी किया। एक और ट्वीट में मुस्तफा ने कहा कि उनके पास उनके बारे में सुबूतों का अंबार है, लेकिन मैंने इसे राहुल गांधी के साथ शेयर नहीं किया, क्योंकि मैंने आपसे वादा किया था।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0