HomeHeath

जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी ने मांगो को लेकर की मीटिंग : बाल किशन वर्मा

जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी ने मांगो को लेकर की मीटिंग : बाल किशन वर्मा

जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी ने मांगो को लेकर की मीटिंग : बाल किशन वर्मा लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग में अरविन्द

14 महीने बाद तीनों कृषि कानून वापस :
विधायक कुलवंत सिद्धू ने हलके के विकास के लिए सीएम पंजाब से की विशेष मुलाक़ात
अश्वनी शर्मा के मैदान में आने से भाजपा के लिए अहम सीट बनी पठानकोट

जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी ने मांगो को लेकर की मीटिंग : बाल किशन वर्मा

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी की मीटिंग में अरविन्द टिल्लू, प्रधान बी के वर्मा, महेश कशयप, चमकौर सिंह, युवा नेता जतिन शर्मा तथा इलाका निवासी 

जोशी नगर वेलफेयर सोसाइटी हैबोवाल कला वार्ड न: की मांगो को लेकर एक हंगामी मीटिग प्रधान बाल किशन वर्मा के निवास स्थान जोशी नगर में हुई। जिसमे प्रधान बी के वर्मा ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा की हमारे इलाके की समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि इलाके में सीनियर सिटीजन होम का निर्माण तुरंत प्रभाव पर करवाने के लिए इलाका पार्षद से संपर्क कर उनका ध्यान इस और दिलाया जायेगा। जरूरत मंद लोगो की बुढ़ापा पेंशन, विधवा पेंशन, नीले कार्ड, हेल्थ कार्ड बनाने की तरफ किसी का कोई ध्यान नहीं है। जरूरतमंद गरीब लड़कियों के लिए शगुन स्कीम का भी विकल्प पूरा किया जाये। उन्होंने कहा यदि जरूरतमंद लोगो की यह सुविधाएं पूरी ना की गयी तो आने वाले विधानसभा चुनावों में इलाका निवासी इसका जवाब बखूबी देंगे। 

युवा नेता जतिन शर्मा ने बारिश में आ रही पानी निकासी की समस्या को लेकर कहा की सीवरेज प्रणाली का बुरा हाल है थोड़ी सी बारिश से इलाके में पानी जमा हो जाता है जो काफी लम्बे समय तक आवाजाई को परभावित रखता है यहाँ तक की लोगो के घरो के अंदर तक पानी चला जाता है। ऐसे में इलाका निवासी नारकीय जिंदगी जीने को मजबूर है। इस मौके पर प्रधान बीके वर्मा, युवा नेता जतिन शर्मा, अरविन्द टिल्लू, महेश कश्यप, चमकौर सिंह, वी पी राजपाल, केवल सिंह, आर के आहूजा, राकेश वोहरा आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0