HomeHeath

विधायकों और राजनेताओं ने क्षेत्र के लोगों को भाषण के अलावा कुछ नहीं दिया : कुलवंत सिद्धू

सिद्धू के नेतृत्व में 50 से ज्यादा परिवार कांग्रेस, लिप और अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए

विधायकों और राजनेताओं ने क्षेत्र के लोगों को भाषण के अलावा कुछ नहीं दिया : कुलवंत सिद्धू

विधायकों और राजनेताओं ने क्षेत्र के लोगों को भाषण के अलावा कुछ नहीं दिया : कुलवंत सिद्धू सिद्धू के नेतृत्व में 50 से ज्यादा परिवार कांग्रेस, लिप औ

नहीं मानेगा संयुक्त किसान मोर्चा : ऐलान- एमएसपी बिल ……..
5 रुपए व्यापारियों को बिजली देने का वायदा पूरा करे चन्नी सरकार : सुनील मेहरा
मानवता के संदेश और ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाने की जरूरत : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

विधायकों और राजनेताओं ने क्षेत्र के लोगों को भाषण के अलावा कुछ नहीं दिया : कुलवंत सिद्धू

सिद्धू के नेतृत्व में 50 से ज्यादा परिवार कांग्रेस, लिप और अकाली दल छोड़कर आप में शामिल हुए 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

हलका आत्म नगर के अंतर्गत आने वाले वार्ड नं. 42 चेत सिंह नगर में आम आदमी पार्टी ने में बैठक का आयोजन किया जहा आप के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में 50 से अधिक परिवार कांग्रेस, लिप और अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप में शामिल होने वाले एडवोकेट कुलदीप सिंह, बिशन दास, गुरप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, जगदीश सिंह, गुरविंदर सिंह, राम सिंह, महिंदर कौर, हरदेव सिंह, सुमन, कश्मीर कौर, हंस राज, चमकौर सिंह, बलजीत सिंह,  संदीप सिंह, सुमित, राम लाल, चमन, सागर आदि उपस्थित थे। पार्टी में शामिल हुए परिवारों का स्वागत करते हुए कुलवंत सिद्धू ने कहा कि हलका आत्म नगर के निवासी मेरे परिवार के सदस्य हैं. जिनके लिए मैं दिन-रात खड़ा हूं और पंजाब का हर वर्ग आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित है, वह दिन दूर नहीं जब पंजाब में हल्का आत्मनगर समेत पुरे पंजाब के विधानसभा क्षेत्रों में आप जीत का झंडा लहराएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य राजनीति के माध्यम से लोगों की सेवा करना है, जिसका उदाहरण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं, जो मुख्य रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्रों में लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। कुलवंत सिद्धू ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि हल्का आत्मनगर निर्वाचन क्षेत्र लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा विधायकों और अन्य राजनेताओं ने क्षेत्र के लोगों को भाषण के अलावा कुछ नहीं दिया, अब बात भाषणों की नहीं बलिक विकास की होगी, इस की नीव आम आदमी पार्टी होगी। इस अवसर पर कुलदीप सिंह एडवोकेट, बिशन दास, गुरप्रीत सिंह, गुरसेवक सिंह, जगदीश सिंह, गुरविंदर सिंह, राम सिंह, राम लाल, मोहिंदर कौर, चमन, हरबंस कौर, सागर, सुमन, कश्मीर कौर, हंसराज, चमकौर सिंह, बलजीत सिंह, सुमित, संदीप सिंह आदि विशेष रूप से शामिल हुए।    

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0