HomeHeath

गुरु ज्ञान की वह गंगा है जो हमें अंधकार से प्रकाश की और ले जाता है : अमन जैन

श्री बालाजी मंदिर में श्रद्वा भावना के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व

गुरु ज्ञान की वह गंगा है जो हमें अंधकार से प्रकाश की और ले जाता है : अमन जैन

गुरु ज्ञान की वह गंगा है जो हमें अंधकार से प्रकाश की और ले जाता है : अमन जैन  श्री बालाजी मंदिर में श्रद्वा भावना के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा प

शिवसेना समाजवादी द्वारा ऑप्रेशन ब्लू स्टार में शहीद हुए जवानो को दी शर्धांजलि : हन्नी भारद्वाज/विशाल मदान
सीएम चन्नी ने लुधियाना पहुंच कृष्ण-बलराम रथयात्रा को स्टेट फेस्टिवल किया घोषित
गणपति की आराधना करने से मिलता है मनवाछित फल : सुनील मेहरा

गुरु ज्ञान की वह गंगा है जो हमें अंधकार से प्रकाश की और ले जाता है : अमन जैन 

श्री बालाजी मंदिर में श्रद्वा भावना के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व 

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम हैबोवाल कलां में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्वा भावना के साथ मनाया गया। मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में मंदिर प्रांगण में पर्व का आयोजन किया गया। प्रातः मंदिर में आचार्यों द्वारा जगत गुरु बाबा लाल दयाल जी की प्रतिमा का मंगल अभिषेक किया गया व् दिव्य श्रृंगार किया गया। इस अवसर पर मंदिर में संकीर्तन का आयोजन किया गया जिसमें कन्हैया चंचल ने अपने भजनों के माध्यम से हाजिरी लगाई। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन ने कहा कि गुरु का भारतीय सभ्यता में विशेष महत्व है गुरु ही हमें सही दिशा में ले जाने का कार्य करते हैं व् गुरु की कृपा से ही हम जीवन में सफलता प्राप्त करते है उन्होंने कहा कि गुरुओं के सम्मान में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाकर हम अपने गुरु को सम्मान देते है। प्रधान अमन जैन ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन चारों वेदों का ज्ञान देने वाले महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। मानव जाति के प्रति उनके योगदान को देखते हुए उनके जन्मोत्सव को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। सेवक अनुज मदान ने कहा कि इस दिन केवल गुरु की ही नहीं अपितु परिवार में जो भी बड़ा है अर्थात माता-पिता, दादा, दादी उनको भी गुरू मानकर सम्मान, पूजन करना चाहिए उन्होंने कहा कि स्व प्रधान अशोक जैन उनके गुरु है और आज उनके लिए इसका विशेष महत्व है उन्होंने कहा कि स्व . प्रधान अशोक जैन ने ही उनको जीवन में सही दिशा का ज्ञान दिया है जिनका वह सदैव स्मरण करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलेंगे इस अवसर पर अनुज मदान ने अपने गुरु रूपी स्व प्रधान अशोक जैन को शत शत नमन किया। गुरु पूर्णिमा पर्व आयोजन पर भंडारे की सेवा का सौभाग्य राहुल ऑप्टिकल परिवार को प्राप्त हुआ। श्री बाबा लाल दयाल जी की महाआरती के साथ संकीर्तन को विराम दिया गया। इस अवसर पर सोमनाथ मड़कन, अरविन्द टिल्लू, सतीश डंग, मदन लाल मदान, संदीप धमीजा, नरिंदर नंदू, भारती सोनी, विश्वनाथ सेठी,आदि उपस्थित हुए।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1