HomeHeath

विधायक बैंस ने किया ट्यूबवैल का उद्घाटन

विधायक बैंस ने किया ट्यूबवैल का उद्घाटन

विधायक बैंस ने किया ट्यूबवैल का उद्घाटन, न्यू जनता नगर में लोगों को मिलेगा शुद्ध पीने का पानी लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :   लोक इंसाफ पार्टी

पंजाब से राज्यसभा में आप के 5 चेहरे :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय कृषि कानून वापिस लेने की घोषणा एक ऐतिहासिक फैसला : हरकेश मित्तल
डीईओ ने दो दिन में मांगी प्राइवेट स्कूलों में कोरोना बचाव इंतजामों की रिपोर्ट

विधायक बैंस ने किया ट्यूबवैल का उद्घाटन, न्यू जनता नगर में लोगों को मिलेगा शुद्ध पीने का पानी

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :  

लोक इंसाफ पार्टी के प्रधान एवं हलका आत्म नगर से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस ने वार्ड नंबर 38 में पड़ते मोहल्ला न्यू जनता नगर की गली नंबर 18 में 25 हार्स पावर के ट्यूबवैल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वार्ड के पार्षद कुलदीप सिंह पनेसर भी खास तौर पर मौजूद रहे। विधायक बैंस ने कहा कि मोहल्ले में ट्यूबवैल न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कत आ रही थी। उनको पानी के लिए मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसी परेशानी को दूर करने के लिए ही मोहल्ले में नया ट्यूबवेल लगाया गया है। बैंस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि इलाके में बाकी विकास कार्य भी जल्द ही पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इलाके के विकास में फंड की किसी भी तरह से कमी नहीं आने दी जाएगी। लोगों के काम कराने के लिए पार्टी मुख्यालय में बकायदा एक सेवा केंद्र भी खोला गया है।

विधायक बैंस के अनुसार सूबे के विधानसभा चुनावों के लिए काफी कम वक्त रह गया है। लोक इंसाफ पार्टी अपनी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। पार्टी के वर्करों एंव पदाधिकारियों को घर-घर पहुंच कर अपनी पकड़ मजबूत करने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि अगले विधानसभा चुनावों में लोक इंसाफ पार्टी की स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर अवतार सिंह, आत्मा सिंह, प्रीतम सिंह, सुखविंदर सिंह, मक्खन सिंह, गुरबख्श सिंह, बलजिंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, हरचरण सिंह, पुरषोत्तम सिंह, जसवंत सिंह, जसवीर सिंह, गुलजार सिंह, हरनेक सिंह, इंद्रजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 1