HomeHeath

नीलामी रद करने से साफ हो गया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घपला हुआ था : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

नीलामी रद करने से साफ हो गया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घपला हुआ था : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

नीलामी रद करने से साफ हो गया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घपला हुआ था : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू पंजाब सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 3.79 एकड़

शिक्षा विस्तार अभियान को मिल रही है बड़ी प्रतिक्रिया : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू
लोक इंसाफ पार्टी की पहली रैली हल्का उत्तरी में “भ्रष्टाचार को समाप्त करने की 117 शपथ” के तहत आयोजित की गई
पंजाब का व्यापारी सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों से बेहद दुखी : हरकेश मित्तल

नीलामी रद करने से साफ हो गया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घपला हुआ था : एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू

पंजाब सरकार ने इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की 3.79 एकड़ जमीन की नीलामी की रद, मंत्री आशु पर लगा था आराेप

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से बेची गई माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित 3.79 एकड़ जमीन की नीलामी को सरकार ने शनिवार को रद कर दिया है। स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि नीलामी की रकम भी वापस की जाए और ट्रस्ट फैसला करे कि यह जगह ऐसी ही स्थिति में बेचनी है या एससीओ काट कर बेची जाए। इसके बाद जिला स्तरीय प्राइज एंड रेट फिक्सेशन कमेटी द्वारा इस जगह की कीमत तय करवाई जाए।

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू  कुछ समय से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा बेची गई इस जमीन के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठा रहे थे। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एडवोकेट बिक्रम सिंह सिद्धू का कहना है कि नीलामी रद करने से साफ हो गया है कि इसमें करोड़ों रुपये का घपला हुआ था। इस मामले की पूरी तरह से जांच करवाई जाए। नीलामी रद करके सरकार ने आरोपितों को बचाने की कोशिश की है। ट्रस्ट के चेयरमैन रमनाबाला सुब्रहमण्यम और मंत्री भारत भूषण आशु ने यह जमीन कम कीमत पर चहेतों को बेची है। इसकी मार्केट कीमत करीब 350 करोड़ रुपये है, लेकिन इसे महज 98 करोड़ में बेच दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को तूल पकड़ता देख बीते शुक्रवार को मंत्री भारत भूषण आशु ने नीलामी को रद करने की सिफारिश सरकार से की थी।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0