HomeHeath

कोरोना अपडेट : कोरोना के 45 नए केस, 3 मौतें, ब्लैक फंगस के 2 मामले

कोरोना अपडेट : कोरोना के 45 नए केस, 3 मौतें, ब्लैक फंगस के 2 मामले

कोरोना अपडेट : कोरोना के 45 नए केस, 3 मौतें, ब्लैक फंगस के 2 मामले, यूसीएचसी वर्धमान, यूसीएचसी जवद्दी में फिर से ओपीडी और दूसरी सेवाएं बहाल लु

मौजूदा विधायक ने हलका आत्म नगर को विकास का साथी नहीं बनने दिया : कुलवंत सिद्धू
मंगलवार को होने वाली 32वी शोभायात्रा के गणमान्यों को दिए जा रहे निमंत्रण
विशाल जागरण में माँ की पावन ज्योत की विधि पूर्वक पूजा………

कोरोना अपडेट : कोरोना के 45 नए केस, 3 मौतें, ब्लैक फंगस के 2 मामले, यूसीएचसी वर्धमान, यूसीएचसी जवद्दी में फिर से ओपीडी और दूसरी सेवाएं बहाल

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) : 

मंगलवार को जिले में कोविड के 45 नए संक्रमित पाए गए। इनमें से 34 लुधियाना और 11 बाहरी जिलों-राज्यों के हैं। 3 मरीजों की मौत हुई। इनमें से 2 मरीज लुधियाना के हैं। 90 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। मंगलवार को हुई जिले की 2 मौतों में अमरपुरा की महिला (44) और भैरोमनां गांव से पुरुष (68) की मौत हुई। जिले में अब तक 84 हजार 74 मरीज कोविड को हरा चुके हैं। जबकि एक्टिव केस 528 हैं।
इनमें से 408 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सरकारी अस्पतालों में महज 27 मरीज हैं, जिनमें भी 24 मरीज सिविल अस्पताल में दाखिल हैं। केसों में आई गिरावट के बाद 5 सरकारी सेंटरों को बंद कर यूसीएचसी वर्धमान, यूसीएचसी जवद्दी में फिर से ओपीडी और अन्य सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। निजी अस्पतालों में जिले के 71 मरीज दाखिल हैं। जिले में कुल 17 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इनमें से 8 मरीज लुधियाना के हैं। अन्य जिलों-राज्यों से अब तक 11452 मरीजों में से 59 एक्टिव केस हैं और 1032 की मौत हो चुकी है।

ब्लैक फंगस : 39 मरीजों का चल रहा इलाज

ब्लैक फंगस के 2 नए मरीज मिले। इनमें से 1 लुधियाना और 1 बाहरी जिले से है। जिले में अब तक 138 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 77 लुधियाना और 61 बाहरी जिलों-राज्यों के हैं। 19 मरीजों की अब तक मौत हुई है। इनमें से 9 लुधियाना के हैं। जिले में अब 39 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें दीप अस्पताल में 8, डीएसमी, सीएमसी और एसपीएस में 7-7 मरीज, फोर्टिस और सिविल अस्पताल में 2-2 मरीज, एसएस गरेवाल, एचएमसी, रघुनाथ, वर्मा, सोबती और श्री गुरु नानक अस्पताल में 1-1 मरीज का इलाज जारी है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0