HomeHeath

पंजाब में नाइट कर्फ्यू अब 6 बजे से

पहली बार कोरोना से 100 मौत, सीएम ने कहा- जंग जैसे हालात, सेना से मांगी मदद

पंजाब में नाइट कर्फ्यू अब 6 बजे से

जंग जैसे हालात, सेना मदद करे : पंजाब में नाइट कर्फ्यू अब 6 बजे से, शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक वीकेंड लॉकडाउन पहली बार कोरोना से 100 मौत, स

लहरागागा में बिजली सप्लाई पूरी न होने से नाराज किसानों ने 8 घंटे तक एसएसए-जेई को बनाया बंधक
पंजाब का व्यापारी सरकार की व्यापार विरोधी नीतियों से बेहद दुखी : हरकेश मित्तल
भोलेनाथ सब की मनोकामना पूर्ण करते है जो सावन महीने भगवान भोलेनाथ की आराधना करते है : सुनील मेहरा

जंग जैसे हालात, सेना मदद करे : पंजाब में नाइट कर्फ्यू अब 6 बजे से, शुक्रवार शाम से सोमवार सुबह तक वीकेंड लॉकडाउन

पहली बार कोरोना से 100 मौत, सीएम ने कहा- जंग जैसे हालात, सेना से मांगी मदद 

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

पंजाब में कोरोना से जहां 1 दिन में मरने वालों का आंकड़ा 100 पार हो गया। 24 घंटे में 6097 नए मरीज भी मिले हैं। सूबे में बिगड़ते हालातों के मद्देनजर जंग जैसे हालात को निपटने के लिए जहां मुख्यमंत्री ने सेना से मदद मांगी है। वहीं, कड़े उपाय करते हुए पंजाब में नाइट कर्फ्यू का समय रात 8 बजे की बजाय शाम 6 बजे कर दिया है, जो सुबह 5 बजे तक रहेगा। वहीं शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। कोविड हालात से निपटने के लिए सीएम अमरिंदर सिंह ने बुलाई आपात मीटिंग में यह फैसला किया। उन्होंने सेना से पंजाब में कोरोना से निपटने को सेना से मदद मांगी।
अब दुकानदारों को अपनी दुकानें शाम 6 बजे बंद करनी होंगी। उधर, सरकार की अपील पर सेना की पश्चिमी कमान ने अस्पतालों में मेडिकल कर्मियों की कमी की तत्काल जरूरत को पूरा करने के लिए पंजाब को मेडिकल स्टाफ और डाक्टरी प्रशिक्षित कर्मचारियों की सेवाओं समेत हर संभव मदद देनी शुरू की है। उन्होंने राज्य के मौजूदा समय बंद पड़े पुराने ऑक्सीजन प्लांट्स को फिर शुरू करने में भी मदद की पेशकश की है।

सिटी स्कैन के अधिकतम रेट 2000 रुपए तय

बरनाला सूबा सरकार की नई गाइडलाइंस के अनुसार कोई भी स्कैन सेंटर अब छाती के सीटी स्कैन व एचटीसीटी के 2000 रुपए से अधिक चार्ज नहीं कर सकेगा। इस रकम में जीएसटी व अन्य खर्च भी शामिल करने होंगे।

सूबे में 6097 नए मरीज मिले, एक्टिव मरीज का आंकड़ा 50 हजार के पास

सूबे में कोरोना के हालात विकट होते जा रहे हैं। सोमवार को जहां पंजाब में संक्रमण से 105 मौतें हुईं वहीं 6097 नए मरीजों की भी पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा 14 मौतें पटियाला में हईं वहीं सबसे ज्यादा 753 पाॅजिटिव मरीज लुधियाना में मिले। कुल संक्रमितों की संख्या 343887 हो गई है। सूबे में एक्टिव मरीजों की संख्या 49608 के करीब पहुंच गया है। मोहाली में 12 बच्चों के पाॅजिटिव होने समेत कुल 749 पाॅजिटिव मरीज मिले। पंजाब में मृत्युदर हालांकि 2.5 फीसदी है, लेकिन अब तक 8554 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। अभी 85 मरीज विभिन्न अस्पतालों में वेंटिलेटर पर हैं। सरकार के मुताबिक कुल 4438 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। अब तक कुल 286942 मरीज ठीक हो चुके हैं।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0