HomeHeath

नकली टीटीई धरा : विजिलेंस ने पकड़ा फर्जी टीटीई

10 हजार रुपए, रेलवे का आईडी कार्ड बरामद

नकली टीटीई धरा : विजिलेंस ने पकड़ा फर्जी टीटीई

नकली टीटीई धरा : विजिलेंस ने पकड़ा फर्जी टीटीई, स्टाफ के रिश्वत के पैसे संभालता, यात्रियों की चेकिंग भी करता 10 हजार रुपए, रेलवे का आईडी कार्ड

राष्ट्रवादी हिन्दू नेताओं की सुरक्षा की ध्यान दे पंजाब सरकार : विशाल मदान
पंजाब में 17 दिन पहले मानसून पहुंचने से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान
दान से बड़ा कोई पुण्य नही अपनी कमाई का कुछ अंश का करे सदुपयोग : अमन जैन

नकली टीटीई धरा : विजिलेंस ने पकड़ा फर्जी टीटीई, स्टाफ के रिश्वत के पैसे संभालता, यात्रियों की चेकिंग भी करता

10 हजार रुपए, रेलवे का आईडी कार्ड बरामद

लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :

उत्तर रेलवे की विजिलेंस टीम ने नकली टीटीई पकड़ा है। यह नकली टीटीई ट्रेन में चेकिंग स्टाफ का मोबाइल बैंक बनकर उनके साथ रहता था, मौके पर यात्रियों की चेकिंग भी करता रहा। विजिलेंस ने अमृतसर-दरभंगा (ट्रेन नंबर 05212) की चेकिंग दौरान आरोपी से 10,870 रुपए, इंडियन रेलवे का आईडी कार्ड, गले में डालने वाली फीती, मोबाइल, पेन बरामद किया है। उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विजिलेंस के अजय कुमार गुप्ता के बयान पर पर्चा दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान फिरोजपुर के थाना कोलगड़ी के गांव लखा भेडिया के लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। थाना जीआरपी पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन का रिमांड लिया है। इस दौरान उससे पूछताछ कर टीटीई और अन्य रेल मुलाजिमों से संपर्क के बारे में पता लगाया जा रहा है। जीआरपी एसएचओ सुधीर कुमार ने बताया कि आरोपी लवप्रीत से नकदी और सामान बरामद किया गया है। उसका अदालत से 3 दिन का रिमांड लिया है।

अंबाला और फिरोजपुर डिवीजन के कई टीटीई रडार पर

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी लवप्रीत अंबाला डिवीजन के सहारनपुर स्टेशन और फिरोजपुर डिवीजन के लुधियाना रेलवे स्टेशन के कुछ टीटीई के संपर्क में था। आरोपी के मोबाइल से इन टीटीई के मोबाइल नंबर भी बरामद हुए हैं। इनमें से कुछ को पुलिस ने बुला कर बयान भी दर्ज कर लिए हैं।
बताया जा रहा है यह टीटीई इस आरोपी को बतौर मोबाइल बैंक इस्तेमाल करते थे। यानी जब ट्रेन में चेकिंग के दौरान टीटीई को विजिलेंस की भनक होती तो यात्रियों से रिश्वत के रूप में लिए पैसे आरोपी को पकड़ा देते और आरोपी आम यात्री बन सफर करता। बताया जा रहा है कि इन टीटीई ने आरोपी का अमृतसर स्टेशन के पास होटल में रहने का इंतजाम भी करवाया था। 

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0