HomeHeath

किन्नरों का पंजाब सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन :

प्रेस कांफ्रेंस के बाद किन्नरों ने पंजाब सीएम के आवास पर धरना देते हुए पटियाला पुलिस पर कार्रवाई की मांग की

किन्नरों का पंजाब सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन :

किन्नरों का पंजाब सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन : इलाकों को लेकर किन्नर गुटों में हो रही लड़ाई, राजनीतिक दबाव में पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का

श्री बालाजी भगवान के पवित्र दरबार में भक्त हुए नतमस्तक
दो अक्टूबर को होने वाले विशाल भगवती जागरण का सुशील राजू थापर को दिया निमंत्रण : नितिन भंडारी
आम आदमी पार्टी ने हल्का आत्म नगर से कुलवंत सिद्धू को लगाया हल्का इंचार्ज

किन्नरों का पंजाब सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन : इलाकों को लेकर किन्नर गुटों में हो रही लड़ाई, राजनीतिक दबाव में पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

प्रेस कांफ्रेंस के बाद किन्नरों ने पंजाब सीएम के आवास पर धरना देते हुए पटियाला पुलिस पर कार्रवाई की मांग की

किन्नरों ने कहा अगर उनकी मांग न मानीं तो जंतर-मंतर पर सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शन करेंगी

चंडीगढ़ : (पी9 ब्यूरो) :

किन्नर समाज में पिछले काफी समय से अपने-अपने इलाकों और लड़ाई-झगड़ा करने की खबरें आती रही हैं। किन्नरों के एक गुट की ओर से पुलिस पर यह आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव के कारण जो गुट उनके साथ लड़ाई और लूट करता है उसके खिलाफ पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। जिससे अब वे बुरी तरह से परेशान हो गए हैं और इंसाफ के लिए सुप्रीम कोर्ट के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर सकते हैं। इस संबंध में चंडीगढ़ में आज पटियाल, राजपुरा और अम्बाला के किन्नर वेलफेयर बोर्ड की जनरल सेक्रेटरी तमन्ना महंत ने अपने साथियों सहित प्रेस कान्फ्रेंस की।

सीएम आवास के बाहर रोष प्रदर्शन

किन्नर समाज के सदस्यों ने अपनी बात प्रेस के सामने रखने के बाद पंजाब सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास पर जाकर रोष प्रकट किया और कहा कि पटियाला पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए सीएम  हाउस के बाहर किन्नर समाज की तमन्ना महंत व पूनम महंत सहित कई किन्नरों ने तालियां बजा कर अपना रोष व्यक्त किया और नारेबाजी की। इसी बीच सीएम सिक्योरिटी में लगे अफसर मौके पर पहुंचे और दो किन्नरों को अपनी बात रखने के लिए सीएम आवास में अधिकारियों से मिलाने के लिए ले गए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर अब भी एक्शन न हुआ तो फिर से सीएम आवास और दिल्ली में धरना दिया जाएगा। 

प्रेस कांफ्रेंस में अपनी बात रखी

इस मौके उन्होंने बताया कि 25 मई 2021 को पटियाला में सिमरन महंत की ओर से असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर पूनम महंत पर हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया और 20 लाख रुपए और आधा किलो सोना सहित कीमती सामान लूट लिया। इस हमले में दो किन्नरों को उन्होंने अगवा कर लिया जिसे बाद में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देश पर वारंट अफसर ने बरामद किया था। इसके अलावा किन्नर सोनिया का बाजू फ्रेक्चर कर दिया था।

पुलिस ने क्रास FIR की

तमन्ना महंत ने आरोप लगाया कि इस मामले में काफी जद्दो-जहद के बाद FIR तो दर्ज हुई लेकिन दबाव के कारण पुलिस ने 379 ,452, 365, सेक्शन के अंतर्गत क्राॅस FIR दर्ज कर दी। उन्होंने बताया कि दरअसल सिमरन महंत ने सारी किन्नर बिरादरी के समक्ष अपनी चल /अचल संपत्ति जिसमें उनका एरिया और 3 मकान थे, 3 करोड़ रुपये में शबनम महंत व उनके चेले पूनम महंत को बेच दिया था व एक लड़के से शादी कर ऐरोसिटी मोहाली में रहने लगा था। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही जिन चेलों से तंग आकर उन्होंने ये कदम उठाया था, अब फिर से उन्हीं के साथ मिलकर आतंक फैला रहे हैं।

ऊंची पहुंच कर सिमरन पर कोई कार्रवाई नहीं का आरोप लगाया

इस कड़ी में उन्होंने 17 जून को राजपुरा में भी डेरे पर हमला किया ,जिसके सिलसिले में सिमरन महंत पर 452 व अन्य धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज हो चुका है, लेकिन इतनी वारदातें होने के बावजूद भी राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते सिमरन महंत को गिरफ्तार नहीं किया गया है ।

पुलिस पर आरोप

लूट का सारा माल बरामद होने के बाद भी न तो पुलिस जरूरी कागजी कार्यवाही कर रही है और न ही इस मामले में रिकवरी मेमो बना रही है । किन्नरों ने आरोप लगाया कि पुलिस हमें सिर्फ 20 फीसदी माल रिकवरी दे रही है, बिना किसी रसीद के। किन्नर समाज के सदस्यों ने कहा कि वे इस मामले की पूरी तरह से जांच की मांग करते हैं और अगर उनकी मांगों को लेकर कोई हल न निकला तो वे सुप्रीम कोर्ट के सामने रोष धरना देने से पीछे नहीं हटेंगे।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: 0