आर्थिक मदद : कोरोनाकाल में बेसहारा हुए बच्चों को मिलेगी 1500 रुपए/माह पेंशन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के फोन 9216344514 पर संपर्क कर सकते हैं जरूरतम
आर्थिक मदद : कोरोनाकाल में बेसहारा हुए बच्चों को मिलेगी 1500 रुपए/माह पेंशन
सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के फोन 9216344514 पर संपर्क कर सकते हैं जरूरतमंद
लुधियाना : (पी9 ब्यूरो) :
कोरोनाकाल में कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। उनके लिए सरकार ने 1500 रुपए महीना पेंशन देने के आदेश जारी किए हैं, ताकि उन्हें कुछ आर्थिक मदद मिल सके। हालांकि राजस्थान सरकार ने 2500 रुपए प्रति महीना पेंशन देने का ऐलान किया है।
जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर ने विकास पंचायत अफसर, प्रोग्राम अफसर, बाल सुरक्षा यूनिट और समूह एनजीओ को पत्र लिख कोविड-19 से बेसहारा हुए बच्चों की पेंशन को लेकर डाटा मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर किसी की भी ध्यान में ऐसे बच्चे आते हैं तो उनकी जानकारी जिला सामाजिक सुरक्षा ऑफिस में दें।
बच्चे का आधार कार्ड, पेरेंट्स का कोविड-19 का मौत सर्टिफिकेट, बैंक खाता नंबर, फोटो जरूर होनी चाहिए। जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर इंद्रप्रीत कौर ने बताया कि कोरोनाकाल में बेसहारा हुए बच्चों की जानकारी मांगी गई है। अभी तक करीब 120 बच्चों का डाटा मिला है।
इनकी फाइल तैयार की जा रही है। बैंक खाते के लिए परिवार के किसी सदस्यों का शामिल किया जाएगा। सभी एनजीओ, पंचायतों, जिला प्रोग्राम अफसर, बाल सुरक्षा यूनिट को इसे लेकर अगाह किया गया है कि वह इस बारे में उन्हें सूचना दें। इसके अलावा उनके 9216344514 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

COMMENTS